Dream house: भारत के 10 सबसे महंगे घर, जिसको आपने सिर्फ अपने सपने में देखा होगा

जहां तक हम भारत की बात करे तो भारत में अमीरों की कमी नहीं है। एशिया रिचेस्ट मैन भी भारत के ही मुकेश अंबानी हैं। इसके अलावा भी भारत में कई अरब पति है जो उन्हीं के तरह ही ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इन अरबपतियों के घर से लेकर कार की कीमत करोड़ों में होती है। इनके बंगलो में दुनिया भर की सारी सुख सुविधाएं हैं और कुछ के घरों के ऊपर हेलीपैड भी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अरबपतियों के घर के बारे में बताने वाले हैं।
एंटीलिया
भारत के सबसे रिचेस्ट मैन मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर है। लंदन के बकिंघम पैलेस के बाद ये दुनियां की दूसरी सबसे महंगी इमारत है। मुंबई के अल्टामाउंट रोड़ में स्तिथ 27 माले का एंटीलिया साल 2010 में करीब 6000 करोड़ रूपए की लागत से बनकर तैयार हुआ था। ये क़रीब 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। फिलहाल इसकी करेंट कीमत 10,000 करोड़ रूपए है।
जेके हाउस
साउथ मुंबई में स्तिथ 'जेके हाउस' के मालिक रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया हैं। ये भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है। ये क़रीब 16000 स्क्वायर फीट में फैली 30 मंजिला इस इमारत में रेजिडेंशियल और ऑफिस एरिया के अलावा, 5वीं मंजिल तक पार्किंग एरिया है। इसके अलावा इस बिल्डिंग में 1 स्पा, 1 पर्सनल स्विमिंग पूल, 1 जिम और मनोरंजन एरिया भी है। इसकी कीमत 6000 करोड़ रूपए के करीब है।
एबोड
मुंबई के पाली हिल में स्तिथ इस आलीशान इमारत के मालिक अनिल अंबानी है। ये भारत का तीसरा सबसे महंगा घर है। ये क़रीब 16000 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। इस इमारत में 30 से जायदा कमरों के अलावा 1 स्विमिंग पूल, 1 स्पा, 1 जिम और 1 आलीशान ऑडिटोरियम के सहित कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद है। इस बिल्डिंग के छत पर हेलीपैड भी है। उनका घर कोई 7 स्टार होटल से कम नहीं है। इस घर की कीमत 5000 करोड़ रुपए के क़रीब है।
जटिया हाउस
मुंबई के मालाबार हिल्स में स्तिथ इस आलीशान बंगले के मालिक 'आदित्य बिरला ग्रुप' के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला हैं। ये क़रीब 3,00,000 स्क्वायर फीट में फैली ये आलीशान हवेली समुद्र किनारे स्तिथ है। इस बंगले में 20 बेडरूम, 1 तालाब और 1 हरा भरा बगीचा भी है। इस बंगले की कीमत 425 करोड़ रूपए है।
मन्नत
मुंबई के बांद्रा में स्तिथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का आलीशान बंगला मन्नत भी भारत के सबसे महंगे घरों में से एक हैं। 6 मंजिल का ये बंगला अरब सागर से भी दिखाई देता है। इसमें 20 से अधिक बेडरूम, जिम, 30 सीटर ऑडिटोरियम, एक बड़ा सा लाइब्रेरी समेत कई अन्य सुविधाएं मौजूद है। शारूख खान के इस ड्रीम हाउस की कीमत 300 करोड़ रुपए है।
जिंदल हाउस
दिल्ली में स्तिथ यह आलीशान बंगला जिंदल ग्रुप के चेयरमैन नवीन जिंदल का है। ये करीब 3 एकड़ में फैला ये बंगला दिल्ली के महंगे घरों में से एक है। ये लूटियांश दिल्ली में स्तिथ है। उनके इस बंगले की कीमत 150 करोड़ रुपए है।
रतन टाटा
मुंबई के कोलाबा में स्तिथ टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का रिटायरमेंट बंगला क़रीब 13,350 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस बंगले में 20 से ज्यादा बेडरूम, 1 जिम, 1 मीडिया रूम, 1 इन्फिनिटी पूल और निजी पार्किंग क्षेत्र है। रतन टाटा के इस घर की कीमत। 150 करोड़ है।
स्काई हाउस
बेंगलुरु में स्तिथ एक आलीशान इमारत के मालिक शराब कारोबारी विजय माल्या हैं। उनका ये घर 35 मंजिला इमारत के टॉप पर स्तिथ है। इस इमारत में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये क़रीब 360 डिग्री व्यू प्लेटफार्म के अलावा 1 पूल है। उनकी इस घर की कीमत 150 करोड़ रुपए है।
रुइया हाउस
लूटियांश दिल्ली में स्तिथ ये आलीशान बंगले एस्सार ग्रुप के मालिक रवि रुइया और शशि रुइया का हैं। क़रीब 2.24 स्क्वायर फीट में फैली ये खूबसूरत बंगला दिल्ली के महंगे घरों में से एक है। इस घर की कीमत 120 करोड़ रूपए है।
जलसा
भारत के सबसे महंगे घरों में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का आलीशान बंगला जैसा भी शामिल है। ये क़रीब 10,123 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। इस बंगले की कीमत 120 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़े: इस नदी में पानी की जगह बहते हैं पत्थर, जानें रहस्य से भरी इस नदी के बारें में