Beauty Tips: खूबसूरती के लिए चेहरे का रखें इस तरह खास ध्यान, ऑयली त्वचा को ना करें नजर अंदाज

 
Beauty Tips: खूबसूरती के लिए चेहरे का रखें इस तरह खास ध्यान, ऑयली त्वचा को ना करें नजर अंदाज

Beauty Tips: मानसून में उमस की वजह से ऑयली त्वचा आम समस्या है। ऑयली त्वचा त्वचा से चेहरे में कई समस्याएं होती हैं। जैसे मुंहासे, ब्लैक हेड्स व चेहरे का ग्लो उड़ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए जैसे शरीर का ख्याल रखा जाता है वैसे ही खूबसूरती के लिए चेहरे का विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग ऑयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर हम इन महंगे प्रोडक्ट की बजाय घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें तो ऑयली स्किन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।

बदलते मौसम में इस तरह से रखें त्वचा का ख्याल

अंडे का सफेद भाग त्वचा में लगाएं

ज्यादातर लोग अंडा अपने डाइट में शामिल करते हैं। सुबह नाश्ते और डिनर में अंडा जरूर खाते हैं। अंडा जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है उतना ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सफेद भाग त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अंडे में नींबू मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर हल्का हल्का मसाज करते हुए लगाएं। अंडा चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटा देता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

WhatsApp Group Join Now

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी काफी असरदार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में तीन बार लगाना चाहिए।

चेहरे पर लगाएं खीरा

खीरा भी ऑयली चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर से तेल की मात्रा को कम करता है। यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है त्वचा के लिए भी कई गुना फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले खीरे के टुकड़े को पूरे चेहरे पर रब करके लगाएं। इसके बाद सुबह सादे पानी से मुंह धो लें।

ये भी पढ़ें: यूपी, एमपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें इन राज्यों में क्या है  मौसम का हाल

Tags

Share this story