Hair Care Tips: बेजान बाल में रस्सी की तरह हो जाएंगे मजबूत! किचन में रखी ये चीज का गजब का उपाय

  
Hair Care Tips: बेजान बाल में रस्सी की तरह हो जाएंगे मजबूत! किचन में रखी ये चीज का गजब का उपाय

Hair Care Tips: दही बेजान बालों में जान डाल देता है। विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होने की वजहसे दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दी के मौसम में लोग इसे लगाने से बचते हैं। लेकिन अगर इसके फायदे जान लेंगे तो हफ्ते में एक बार जरूर इसका इस्तेमाल करेंगे। तो आइए जानते हैं दही कैसे बालों पर करता है काम।

1 डैंड्रफ में कारगर 

सर्दी के मौसम में डैंड्रफ की समस्या आम बात है। कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी का भी शिकार होना पड़ता है।अगल आप अपने स्कैल्प पर दही लगाते हैं तो यह डैंड्रफ को हमेशा के लिए गायब कर देता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और साइट्रिक एसिड स्कैल्प की सफाई करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसलिए दही को बालों जरूर लगाएं। सर्दी के मौसम में पूरे बालों में लगाने की बजाय दो चम्मच दही लें और स्कैल्प में उससे मसाज करें। ठंड भी नहीं लगेगी और बाल खूबसूरत बन जाएंगे।

2. ड्राई हेयर में भर देती है जान

सर्दी के मौसम में बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। दही से इसका इलाज संभव है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर , मॉइस्चराइजर का काम करती है। दही बालों को मुलायम बनाने का काम करती है। बाल चमकीले होते हैं।

3.झड़ते बालों का इलाज है दही

दही में मौजूद बायोटिन , जिंक के साथ मिलकर बालों को जड़ से मजबूत करने का काम करती है। जिसकी वजह से  बाल कम झड़ते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार दही को जरूर बालों में लगाना चाहिए। आप इसमें शहद और एलोवेरा भी मिला सकते हैं।

4.स्कैल्प इंफेक्शन से बचाता है

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है। जिसकी वजह से स्कैल्प इंफेक्शन नहीं होता है। ये  मृत त्वचा कोशिकाओं को एक्सफोलिएट  करने में मददगार है। जिसकी वजह से बाल मजबूत और इंफेक्शन फ्री रहते हैं।

ऐसे लगाए बालों में दही

दही को आप चाहे तो बिना कुछ मिलाए भी लगा सकते हैं। लेकिन ज्यादा फायदे के लिए लोग इसमें शहद, एलोवेरा डालकर लगाते हैं। कुछ लोग अंडा और दही मिलाकर लगाना पसंद करते हैं। इससे बालों को डबल फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का यू टर्न! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Share this story

Around The Web

अभी अभी