Health Tips: सावधान! गलत तरीके से बनी रोटी खाने से भी हो सकता है केंसर, जानिए क्या कहती है रिसर्च
Health Tips: भारतीय घरों में भोजन के लिए रोटी बनाना रोजाना का एक सामान्य रुटीन है। हालांकि सभी घरों में रोटी बनाने का तरीका थोड़ा-थोड़ा अलग भी होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुए अध्ययन में डराने वाली जानकारी सामने आई है। रोटी को गलत तरीके से बनाया जाए तो कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। स्टडी में बताया गया है कि अगर आप रोटियों को हाई टेम्प्रेचर पर पकाते हैं, तो इससे कार्सिनोजेनिक यौगिक बनते हैं जिससे कि सांस लेने में कठिनाई होती है। ये अस्थमा के मरीज़ों के लिए ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकता है । इस अध्ययन को न्यूट्रिशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
क्या कहता है ऑस्ट्रेलिया में हुआ अध्ययन?
अध्ययन के अनुसार, कुकटॉप्स और एलपीजी गैस नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी कई खतरनाक गैसों का उत्सर्जन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ये गैस सेहत के लिए खतरनाक हैं। यह श्वसन विकार, कैंसर और हृदय रोग का शिकार बना सकती है।
इम्युनिटी पर बुरा असर करती है एल्युमीनियम फॉइल
एक साल पहले हुए अध्ययन में यह दावा किया गया था एल्युमीनियम फॉइल भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, लोग अक्सर रोटी को एल्युमीनियम फॉयल में लपेटकर कैसरोल में रखते हैं, वहीं अक्सर बच्चे या ऑफिस जाने वाले लोग इसमें में रोटी रख कर टिफिन में पैक कर ले जाते हैं। स्टडी ने ये दावा किया है कि इससे आपकी इम्युनिटी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
यह है रोटी पकाने का सही तरीका
अगर आप भी रोटी को तवे पर ढंग से पकाने कि बजाये तेज़ आंच पर उसे सेंकते हैं तो वह असल में ठीक से पक नहीं पाती और अंदर से कच्ची रहती है। ऐसी रोटी का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक है। रोटी को सही तरीके से इस तरह पकाएं:
- रोटी बनाने से 15 से 20 मिनट पहले ही आटा गूंथ कर रख लें
- अब रोटी को तवे पर डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से सेक लें
- अब रोटी को पलट लें और फिर उसे अच्छी तरह सकें
- जब रोटी अच्छी तरह से सिक जाये तब इसे सीधे आग पर उलट-पलट कर पकाएं
- इस तरह से आपकी रोटी अंदर से अच्छी तरह से पक जाएगी और कच्ची नहीं रहेगी और आपकी सेहत के लिए लाभकारी होगी।
ये भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: मखाने की इस रेसिपी खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ, जानें खीर बनाने का तरीका