Health Tips: क्या बहुत देर तक होल्ड करके रखते हैं यूरिन? अगर हां तो इन बीमारियों का हो जाएंगे शिकार 

 
Health Tips: क्या बहुत देर तक होल्ड करके रखते हैं यूरिन? अगर हां तो इन बीमारियों का हो जाएंगे शिकार 

Health Tips: कई लोगों काम में इतना बिजी होते हैं कि अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं देते हैं।    यूरिन पास करना एक नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन देखा जाता है कि अक्सर पब्लिक प्लेस, ट्रेन या पब्लिक टॉयलेट में लोग टॉयलेट जाने से कतराते हैं और लंबे समय तक इसे कंट्रोल करके रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा देर तक यूरिन को रोकने की वजह से 15 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को प्रोटेस्ट, पथरी, किडनी और पाइल्स जैसी समस्याएं हुई है। हम आपको बताते हैं कि लंबे वक्त तक यूरिन को रोकने से आपके शरीर पर क्या गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।

यूरिन रोकने से होने वाली समस्याएं 

  • मजबूरी में आप यूरिन को कंट्रोल तो कर लेते हैं लेकिन यूरिन में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं। जिन्हें लंबे समय तक होल्ड करने से इसके मल्टीप्लाई होने का खतरा बढ़ जाता है और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इससे ब्लैडर में गंभीर इंफेक्शन हो सकता है।
  • लंबे समय तक यूरिन को होल्ड करके रखने से ब्लैडर एक पाउच जैसा हो जाता और नीचे की तरफ खिसक जाता है। इससे यूरिन पूरी तरह से रिलीज नहीं हो पाती है और कई बार तो ब्लैडर फट भी जाता है।
  • इतना नहीं जो लोग लंबे वक्त तक यूरिन को रोककर रखते है और ऐसा लंबे समय तक करते हैं उन्हें यूरिन पास करने के दौरान दर्द भी हो सकता है।
  • ब्लैडर में जब लंबे समय तक यूरिन इकट्ठा रहता है, तो किडनी स्टोन की समस्या भी बढ़ सकती है और यह आगे जाकर ट्यूमर का रूप भी ले सकती है।
  • जब कोई ब्लैडर बहुत ज्यादा देर तक यूरिन से भरा हुआ होता है, तो यूरिनरी ब्लैडर कमजोर हो जाता है, इसकी आउटर लेयर पतली हो जाती है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए यूरिन कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ब्लैडर भरे रहने से गर्भ में दबाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें- IRCTC offer: अब छुक-छुक से नहीं उड़ कर जाएं उत्तराखंड भ्रमण पर! सस्ते दामों में लपक लें ये जबरदस्त विंटर ऑफर

Tags

Share this story