Mango Smoothie: सुबह सुबह पीएं हेल्थी और बहुत फायदेमंद मैंगो स्मूथी, दिनभर पेट रहेगा फुल

 
Mango Smoothie: सुबह सुबह पीएं हेल्थी और बहुत फायदेमंद मैंगो स्मूथी, दिनभर पेट रहेगा फुल

आम के मौसम में हम आम की कई वैराइटी ट्राए करते हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को आम खूब पसंद होता है। आम से हम कई तरह की वैराइटी बनाते हैं तो आज इस वैराइटी में आप जोड़ सकते हैं Mango Smoothie की रेसिपी। आम से बनी ये स्मूदी पीने में गर्मी से राहत तो देगी ही साथ ही पेट के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।

आम की स्मूदी फेफड़े की बीमारी, अल्सर और लीवर के लिए भी फायदेमंद है। आज ही आप अपने परिवार के लिए बनाएं मैंगो स्मूथी की ये रेसिपी।

Mango Smoothie की सामग्री

  • 1 मीडियम साइज का सफेदा आम
  • 1 कप ताजा गाढ़ा दही 
  • 2 पिस्ता कटे हुए 
  • 4 छोटी चम्मच चीनी

Mango Smoothie बनाने की रेसिपी

  • स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लें और गुठली को फेंक दें।
  • अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • स्मूदी बनाने के लिए मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डालें. इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपको इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालने हैं और एक बार फिर से इसे मिला लें।
  • तैयार है ठंडी-ठंडी आम की स्मूदी। आप इसे गिलास में डाल कर पिस्ता से सजाकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Job Offer: खाना खाने के लिए निकली बंपर वैकेंसी, एक लाख होगी सैलेरी, तुरंत कर दें अप्लाई फिर नहीं मिलेगा मौका

Tags

Share this story