कहीं बहुत अधिक Toothbrush करने से आपके दांत तो नहीं हो रहे हैं खराब? जानिए पूरा सच

 
कहीं बहुत अधिक Toothbrush करने से आपके दांत तो नहीं हो रहे हैं खराब? जानिए पूरा सच

क्या आप जानते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है? क्या आप बता सकते हैं कि दिन में कितनी बार Toothbrush करना चाहिए या फिर कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए? अगर आप ऊपर दिए गए सभी सवालों का जवाब नहीं जानते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आइए देखते हैं Toothbrush करने से संबंधित सभी सवालों के जवाब...

दिन में कितनी बार Toothbrush करें?

अगर किसी दंत चिकित्सक से परामर्श लें तो वो हमें यही बताएगा कि एक दिन में कम से कम दो बार तो ब्रश ज़रुर करना चाहिए। 1970 के दशक से डॉक्टरों ने लोगों को यह सुझाव देना शुरु किया कि दिन में कम से कम दो बार 2-2 मिनट के लिए लोगों को ब्रश अवश्य करना चाहिए।

अच्छे से Toothbrush ना करने पर प्लेक का खतरा

1990 के दशक में प्रकाशित शोध के अनुसार अगर आप ब्रश करने में कम से कम दो मिनट का समय नहीं देते हैं तो प्लेक का खतरा बना रहता है। प्लेक बैक्टीरिया से बनने वाली एक चिपचिपी रंगहीन परत होती है जो आपके दांतों और मसूड़ों के बीच लगातार बनी रह सकती है। ब्रश करने से यह समस्या दूर हो सकती है।

शोध में यह पता चला है कि दो मिनट तक ब्रश करना सही है लेकिन यह प्लेक हटाने में पूरी तरह से कारगर नहीं है।

कहीं बहुत अधिक Toothbrush करने से आपके दांत तो नहीं हो रहे हैं खराब? जानिए पूरा सच
SOURCE: PEXELS

क्या है शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र

Toothbrush करने के पीछे का उद्देश्य दांतों के बीच में मौजूद बैक्टीरिया को मारना होता है। इन्हें हम डेंटल प्लेक कहते हैं। इसे ब्रश की मदद से ही हटाया जा सकता है।

अगर आप लंबे समय तक Toothbrush नहीं करते हैं तो और ठीक से दांत साफ नहीं करते हैं तो इससे मसूड़े में सूजन और दर्द जैसी स्थित पैदा हो सकती है।

सूजन की स्थिति में अक्सर दांतों को Toothbrush करने के समय खून निकलने की शिकायत होती है और कुछ मामलों में तो सांसों से बदबू तक आती हैं।

क्या है Toothbrush करने का सही तरीका?

ब्रश करने का उद्देश्य दांतों से अधिक प्लेक को हटाना है दांतों को ब्रश करने में ज्यादा से ज्यादा समय (तकरीबन दो से चार मिनट) लगाना चाहिए। इसके साथ ही चुनौती यह भी है कि दांतों का बार-बार ब्रश न करें। दांतों में घर्षण ज्यादा होने से उन्हें नुकसान भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- अगर आपको नहीं आती है रात भर नींद तो आपकी Bad Habbits ने उड़ा दिया है रातों का चैन

Tags

Share this story