Grape ice cream Recipe: गर्मी में खट्टे मीठे अंगूर की आईस्क्रीम कर देगी कूल कूल, जानें इसकी आसान रेसिपी  

 
Grape ice cream Recipe: गर्मी में खट्टे मीठे अंगूर की आईस्क्रीम कर देगी कूल कूल, जानें इसकी आसान रेसिपी  

Grape ice cream Recipe: गर्मी के दिनों में खट्टे मीठे अंगूर की बहार आती है।  अंगूर के दोनों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर को गुर्दों के लिए लाभकारी माना गया है। वहीं इसे कस्टर्ड, सलाद, स्मूदी, जूस बनाने से लेकर अलग-अलग प्रकार के डेजर्ट के टॉपिंग्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी अंगूर काफी ज्यादा पसंद होता है। आज हम आपको बताएंगे अंगूर की आईस्क्रीम बनाना।

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 6-8 घंटे सर्विंग

अंगूर आइसक्रीम बनाने की सामग्री

  • एक कटोरी ताजा अंगूर
  •  दो कटोरी ताजा क्रीम
  •  एक कटोरी पिसी हुई शक्कर
  •  उसके अलावा 8-10 अंगूरों को अच्छी तरह धोकर उन्हें बारीक काट लें
  • अंगूर आइसक्रीम बनाने की विधि
  • सबसे पहले एक कटोरी ताजा अंगूरों को धोकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें और साइड में रख दें।
  • अब एक बर्तन में ताजा क्रीम को बीटर की सहायता से अच्छी तरह फेंट लें वह गाढ़ी व फूल जाए तो उसमें पिसे हुए अंगूर, और पिसी हुई शक्कर मिलाएं। फिर उसे फेंटें। एयरटाइट डिब्बे में इस मिश्रण को डालकर बारीक कटे हुए अंगूर से सजाकर फ्रीजर में पूरी रात जमने के लिए रख दें।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Millet Recipes:आपकी वेटलॉस जर्नी को स्वादिष्ट बना देगी बाजरा ये 3 सलाद रेसिपीज, हेल्थ भी और पावर भी

Tags

Share this story