Tips and Tricks: लकड़ी के फर्नीचर पर ली फफूंद को ऐसे करें साफ, सीखें क्लीनर भी बनाने का तरीका
Tips and Tricks: हर घर में सीलन की प्रॉब्लम हो जाती है। वैसे ये मानसून में ज्यादा होती है। इन सामनों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। नमी के कारण फर्नीचर पर फफूंद लग जाती है। अगर फफूंद को समय रहते नहीं हटाया गया तो इससे पूरा फर्नीचर खराब हो जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसे आसानी से हटा सकती हैं। फर्नीचर से फफूंद हटाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे धूप दिखाना। फर्नीचर में अगर बहुत हल्की फफूंद और सड़न की बदबू है, तो पहली फुर्सत में इसे धूप में रख दीजिए। फफूंद नमी से बढ़ती है। ऐसे में अगर आपका घर नमी वाला है, तो फर्नीचर को ह्यूमिडिफायर वाले छोटे कमरे में रख दें। आइए जानते हैं कुथछ और उपाय के बारें में।
सबसे पहले करें ये काम
सबसे पहले ग्लव्स पहन लें। इससे आपके हाथों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। अब ब्रश की मदद से हल्के हाथों से फर्नीचर पर लगे फंगस को हटाएं। ज्यादा दवाब न दें, इससे फर्नीचर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।
विनेगर से हटाएं फफूंद
सफेद सिरका का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सफाई या दाग-धब्बों को हटाने के लिए किया जाता है।इसी तरह अगर मानसून के महीने में आपके फर्नीचर पर फफूंद लग गई है तो आप भी इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 कप व्हाइट विनेगर, पानी और 1 सूती कपड़ा चाहिए होगा।बस किसी भी बर्तन में पानी और सिरका को मिला लें। फिर इसमें सूती के कपड़े को भिगो लें। फिर इससे फफूंदी वाली जगह पर रगड़ें। कम से कम 3-4 बार ऐसा करें। आप पाएंगी कि फर्नीचर से फफूंद हट गई है।
क्लीनर का करें इस्तेमाल
1 कप ब्लीच
1 गेलन पानी
बनाने का तरीका
सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 1 कप ब्लीच और 1 गेलन पानी डालें।
अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
लीजिए तैयार है आपका फंगस को साफ करने के लिए क्लीनर।