शुरुआत में इस नाम से जाना था Lakme ब्रांड, जानिए कैसे बना दुनिया का इतना बड़ा ब्यूटी प्रोडक्ट

 
शुरुआत में इस नाम से जाना था Lakme ब्रांड, जानिए कैसे बना दुनिया का इतना बड़ा ब्यूटी प्रोडक्ट

लैक्मे आज दुनिया का बहुत बड़ा ब्यूटी ब्रांड बन चुका है, दुनिया के महंगे - महंगे ब्यूटी ब्रांड को भी मात दे चुका है लैक्मे।‌ लैक्मे आज के समय में भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी ब्रांड है। ये ना सिर्फ अपनी क्वालिटी के लिए जाना जाता है बल्कि बजट फ्रेंडली भी है। लोग दुनिया भर में आज लैक्मे के ब्यूटी प्रोडक्ट यूज़ कर रहे हैं। लैक्मे कितना बड़ा ब्यूटी ब्रांड है ये तो आप सभी जानते होंगे लेकिन इसके पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

शुरुआत में इस नाम से जाना था Lakme ब्रांड, जानिए कैसे बना दुनिया का इतना बड़ा ब्यूटी प्रोडक्ट

70 साल पहले 1952 में लैक्मे लांच किया गया था। आपको बता दें कि इसका पूरा क्रेडिट जेआरडी टाटा(JRD Tata) को जाता है। पहले महिलाएं होम ब्यूटी प्रोडक्ट से ही खुद को संवारती थी और जो अमीर घराने के लोग थे वो विदेशों से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मंगवा लिया करते थे। उन दिनों 'प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू' देश में नए उद्योग की स्थापना कर रहे थे उन्हें ब्यूटी ब्रांड शुरू करने का एक आईडिया आया जो उन्होंने 'जेआरडी टाटा' के साथ शेयर किया।

WhatsApp Group Join Now
शुरुआत में इस नाम से जाना था Lakme ब्रांड, जानिए कैसे बना दुनिया का इतना बड़ा ब्यूटी प्रोडक्ट

जेआरडी टाटा को जवाहरलाल नेहरू का ये आईडिया काफी पसंद आया और उद्योगों की चेन तैयार करने में टाटा माहिती थे ही। ये आइडिया उन्हें काफी पसंद आया और उन्होंने इस ब्रांड की शुरुआत की। इस ब्रांड के नाम को लेकर काफी मंथन हुआ और आज हम जिसे 'लैक्मे' नाम से जानते हैं वो शुरुआत में 'लक्ष्मी' नाम से जाना जाता था। अगर आप गूगल पर लैक्मे का पुराना नाम सर्च करेंगे तो आपको यही नाम मिलेगा।

शुरुआत में इस नाम से जाना था Lakme ब्रांड, जानिए कैसे बना दुनिया का इतना बड़ा ब्यूटी प्रोडक्ट

लक्ष्मी यानी लैक्मे का काफी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस ने विज्ञापन किया था जैसे रेखा, हेमा मालिनी, जयाप्रदा और उस समय के बाकी जाने-माने कलाकार ने भी। इस ब्रांड के लॉन्च होने के बाद लगभग विदेश से आने वाले सभी ब्लू ब्यूटी प्रोडक्ट्स बंद हो गए थे। आपको बता दें कि 5 साल के अंदर ही ये ब्रांड लोगों में काफी मशहूर हो गया था। 1966 मैं 'हिंदुस्तान लीवर' ने 'लक्ष्मी' को खरीदा और फिर इसका नाम बदला गया। इसका नया नाम 'लैक्मे' में रखा गया । धीरे धीरे लैक्मे फैशन कोर्स की शुरुआत की इसके साथ ही पूरे देश में लैक्मे ने पार्लर की भी शुरुआत कर दी। आज हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के भारत में 110 पार्लर हैं और 100 से ज्यादा अलग-अलग देशों में हैं।

ये भी पढ़ें:Health Tips: फ्रिज में कभी न रखें ये 7 चीजें, शरीर को पहुंचाती हैं नुकसान

ये भी देखें

https://youtu.be/DRM2jo4iUaM?list=PLWE9lUQClovPAWOHbQXYPcC3KQa83N-ti

Tags

Share this story