ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल

 
ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल

हर कोई हवाई जहाज की यात्रा का आनंद जीवन में एक बार उठाना चाहता है। Plane से जुड़े कई दिलचस्प जानकारियां होती हैं लेकिन हवाई जहाज से जुड़े कई रोचक तथ्य आपको पता नहीं होंगे। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे ही तथ्यों से रूबरू करवायेंगे।

हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारें में जानकारी प्रदान करेंगे जिनके ऊपर से Plane का उड़ना मना होता है। ऐसी बातें सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। चलिए बताते हैं ऐसी दिलचस्प जगहों के बारें में-

तिब्बत

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
SOURCE: PEXELS

तिब्बत को दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इस क्षेत्र में औसत ऊंचाई लगभग 16000 फीट तक है। यहां स्थित ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के कारण ये जगह दुनिया की नो फ्लाइंग जोन में आती है। हालांकि ज्यादातर कॉमर्शियल Plane ऊंटे पहाड़ों से उड़ान भरने में सक्षम होते हैं किंतु यात्रियों की सुरक्षा के कारण ऐसी जगहों से विमान निकालने से बचना चाहते है।

WhatsApp Group Join Now

डिज्नी लैंड

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
source: pixabay

डिज्नी लैंड की खूबसूरती के सब दिवाने हैं। लेकिन आप इस जगह की खूबसूरती का नजारा ऊपर Plane से नहीं ले सकते हैं। दरअसल 9/11 के बाद, डिज्नी लैंड सहित कई पर्यटक आकर्षण स्थलों पर पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यहां की सुरक्षा बढ़ा दी है। कैलिफोर्नियां में डिज्नीलैंड और फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के 3000 फीट की भीतक किसी भी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं है।

माचू पिचू

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
SOURCE: PEXELS

पेरू देश में स्थित इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगह का अपना महत्व है। साथ ही यहां दुनिया के कई अनोखे वन्यजीव और विभिन्न प्रकार के पौधे पाए जाते हैं। इस जग को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इसके ऊपर उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा हुआ है क्योंकि ऐसा करने पर यहां के इकोसिस्टम को बहुत नुकसान पहुंचेगा।

मक्का

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
SOURCE: PEXELS

य़ह जगह इस्लाम में आस्था रखने वाले लोगों के लिए सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस जगह से भी किसी भी विमान को पवित्र काबा के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। अगर कोई पायलट इस जगह से Plane उड़ाता है तो उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

ताजमहल

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
Image credits: Pexels

दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताजमहल को भारत सरकार मे इमारत और यात्रियों की सुरक्षा के कारण 2006 में नो फ्लाई जोन घोषित किया हुआ है।

बकिंघम महल

ऐसी जगहें जिनके ऊपर से नहीं उड़ सकते हैं Plane, भारत की भी एक जगह इसमें है शामिल
SOURCE: PEXELS

यूके के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र यानि बकिंघम महल अपने महत्व के कारण इसे नो फ्लाई जोन में शामिल किया गया है। शाही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए विमानों को विंडसर कैसल के ऊपर से उड़ान भरना मना है।

यह भी पढ़ें- काले अंगूर तो खूब खाएं होंगे लेकिन आज बनाइये Black Grapes Juice Recipe, बन जाएंगे इसके फैन

Tags

Share this story