Kaju katli Recipe: दिवाली पर होगा मुंह मीठा, डायबिटीज मरीजों के लिए घर में बनाएं शुगर फ्री मिठाई

 

Diwali Sweet: दिवाली पर सभी का मुंह मीठा नहीं हो ऐसा कैसे हो सकता है। जिन लोगों को   डायबिटीज के मरीज और खासतौर पर वो लोग जिन्हें मीठा खाने के लिए डॉक्टर ने मना किया है। वो मिठाई खाने को तरसते हैं लेकिन घर में आई एक भी मिठाई नहीं खा पाते। अगर आपके परिवार में भी मीठा खाने से परहेज है तो शुगर फ्री मिठाई को तैयार करें। काजू से तैयार काजू की बर्फी को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी शुगर फ्री काजू की मिठाई।

काजू कतली बनाने की सामग्री

काजू कतली को बनाने के लिए चीनी की जरूरत नहीं होती है। शुगर फ्री इस मिठाई को डायबिटीज मरीज भी खा सकते हैं। काजू कतली बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम काजू, मीठे के लिए आप चाहे तो इसमे शुगर फ्री चीनी पांच से छह चम्मच मिला सकते हैं, साथ में चाहिए केसर के सात से आठ रेशे, पानी आवश्यकतानुसार।

WhatsApp Group Join Now

काजू कतली बनाने की विधि

  • काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू लेकर अच्छे धोकर साफ कर लीजिए।
  • फिर इसके पानी को धूप में सुखा लीजिए।
  • एक बार जब काजू अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • इसे बिल्कुल महीन पेस्ट बना लें।
  • अगर पेस्ट बनने में दिक्कत आ रही है तो आप थोड़ा सा पानी भी मिला सकती हैं।
  • अब इस काजू के पेस्ट को एक तरफ रख दें। कड़ाही को गैस पर रखें और पानी डालें।
  • साथ में शुगर फ्री चीनी को डालकर चलाएं।
  • साथ में इसमे केसर के रेशे भी डाल दें। जैसे ही पानी गर्म होगा केसर के रेश घुलकर रंग छोड़ देंगे।
  • जिससे पानी केसरिया रंग का हो जाएगा।
  • पानी में उबाल आए तो इसे चलाते रहें जब तक कि चीनी घुल ना जाए।
  • जब ये चाशनी गाढ़ी होने लगे तो इसमे काजू का पेस्ट डाल दें।
  • काजू के पेस्ट को डालकर तेजी से चलाएं। जिससे कि इसमे गांठ ना पड़ें।
  •  गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और पकाएं।
  • काजू को चाशनी में डालकर धीमी आंच पर अचछी तरह से पकाएं।
  • जब काजू का पेस्ट पककर कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। किसी बड़ी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर फैला दें।
  • अब गरम काजू के पेस्ट को घी लगे बर्तन में पलट कर चिकने करछुल की सहायता से चिकना कर एकसार फैला दें।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story