Miss India Winner: कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, 6 जजों के बड़े पैनल ने चुना विजेता
Miss India Winner: रविवार को फेमिना मिस इंडिया का फिनाले हुआ और इस कॉम्पटीशन में कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने बाजी मार ली है। सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विनर घोषित किया गया। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फंक्शन में जहां सिनी के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा तो दूसरी तरफ राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप चुना गया।
6 जजों के पैनल ने चुना विजेता
इन तीनों ब्यूटी को चुनने के लिए जज पैनल में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे। हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की ये प्रतियोगिता काफी कड़ी और मजेदार रही। मुकाबला इतना कड़ा था कि 6 जजों के पैनल ने तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक विजेता को चुना। इनके अलावा कई दूसरी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कृति सेनन से लेकर कई दूसरी अभिनेत्रियों ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।
ये भी पढें : Beauty Tips: गर्दन का कालापन इन दो चीजों से यूं हो जाएगा छूमंतर, अपनाएं ये आसान