Kiwi Benefits: ठंड में कीवी खाने से मिलेंगे शरीर में गजब के फायदे, जानिए और करिए खाना स्टार्ट
Kiwi Benefits: सर्दियों में शरीर काफी कमजोर होने लगता है। बदलते मौसम में बीमारियों का डर भी रहता है सर्दी-जुकाम, बुखार और संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए पोषण से भरपूर फल-सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में कीवी खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी खाने के शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। आइए जानतें है इसके फायदे के बारे में...
कीवी में छुपा है सेहत का राज
पहला- इम्यूनिटी बूस्ट
सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, सर्दियों में कीवी का सेवन करने से सेहत को बहुत लाभ मिलता है। कीवी खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सर्दियों में कीवी खाने से खांसी-जुकाम, बुखार और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
दूसरा- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
सर्दियों के मौसम में बीपी के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सर्दियों में कीवी के नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
तीसरा- अस्थमा के इलाज में मददगार
सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। कीवी का सेवन करने से अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो अस्थमा की समस्या में काफी मददगार होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से कीवी फल का सेवन करने वालों में फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ती है।
चौथा- कब्ज और गैस से राहत
सर्दियों के मौसम में अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, कीवी का सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही, कीवी के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।