Jaljeera benefits: गर्मियों में पाचन, कब्ज और पेट की सारी समस्या का है ये एकमात्र इलाज, रेसिपी जरूर पढ़ लें
गर्मियों के मौसम अक्सर ऐसा कुछ पीने का मन करता है जो आपके पेट को ठंडा रख सके। ऐसा कुछ टेस्टी भी और रिफ्रेशिंग भी जो आपका दिन बना दें। ऐसे ही एक ड्रिंक है जलजीरा। गर्मियों के दिनों में जलजीरा से बेहतर ड्रिंक और कोई नहीं हो सकती है। यह पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही फायदेमंद होती है। चलिए बताते हैं Jaljeera benefits और इसे बनाने की विधि।
Jaljeera benefits जलजीरा के फायदे
- जलजीरा में काला नमक पाचन के लिए अच्छा होता है। आंतो की गैस से राहत देता है और शरीर को फिर से हाइड्रेट करता है।
- अगर आपको घबराहट या चक्कर आने की समस्या है तो उसका इलाज नींबू और पुदीने से बना जलजीरा है।
- पेट में ऐंठन, उल्टी, मासिक धर्म, गठिया, आंतो की गैस आदि विकारों का उपचार करता है।
- विटामिन सी की कमी में सुधार करता है। चूंकि इसमें सूखे आम या अमचूर पाउडर है, जो विटामिन सी में उच्च होता है। इसलिए यह प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद करता है और स्कर्वी को दूर रखता है।
- इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है इसलिए कैलोरी बर्न करने के लिए बेहतरीन ड्रिंक है।
- जीरा एनीमिया को रोकने और उसका इलाज करने में मदद करता है।
- यह प्रतिरक्षा में सुधार करता है और आपके शरीर को ठँडा रखता है।
Jaljeera benefits बनाने के लिए सामग्री
जीरा भुने हुए 2 बड़े चम्मच
अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच
नींबू के टुकड़े गार्निश के लिए
ताज़े पुदीने के पत्ते 2 बड़े चम्मच
ताज़ा हरा धनिया 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े आवश्यकता अनुसार
सोडा 1/2 लीटर
Jaljeera बनाने की विधि
जीरा, काला नमक और अमचूर को एक साथ पीस लें। पुदीने के पत्ते और धनिया पत्ती को पर्याप्त पानी के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
नींबू का रस और पिसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। दो लम्बे गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें। लिक्विड को दोनों ग्लासों में डालें और सोडा के साथ टॉप करें।
यह भी पढ़ें- Rava Masala Idli: चावल और दाल भिगोना भूल गयी हैं तो बनाएं इंस्टेंट रवा इडली, बनेगी इतनी सॉफ्ट की बिना दांत वाले लोग भी खूब खाएंगे