चटपटा खाने का है मन तो ठंडे ठंडे दही, इमली और हरी चटनी के साथ बनाएं यमी Palak Chaat

 
चटपटा खाने का है मन तो ठंडे ठंडे दही, इमली और हरी चटनी के साथ बनाएं यमी Palak Chaat

पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे पालक खाने से कतराते हैं तो उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं पालक की ऐसी रेसिपी जिसे एक बार खाएंगे तो बार बार मांगेगे। ये है Palak Chaat Recipe। तो चलिए शुरु करते हैं इसे बनाने की विधि।

Palak Chaat Recipe के लिए सामग्री

  • 10-12- पालक के पत्ते
  • 2 कप- बेसन
  • स्वादानुसार-नमक
  • 1 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • 4 बड़े चम्मच- दही
  • 4 बड़े चम्मच-इमली की चटनी
  • 5 बडे चम्मच- हरी चटनी
  • 1 पैकेट- सेव
  • 1- अनार

Palak Chaat Recipe बनाने का तरीका-

-    Palak Chaat बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को तोड़ लें और धोकर इन्हें किनारे रख दें।

-    अब एक कटोरी में दही डालें और उसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर दही ज्यादा गाढा है तो आप जरूरत के अनुसार पानी भी डाल सकती हैं। 

-    फिर एक कटोरे में बेसन,नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और पानी की सहायता से घोल तैयार कर लें। 

WhatsApp Group Join Now

-    अब कढ़ाही में तेल डालें और पालक के पत्तों को बेसन के तैयार किए घोल में डुबोकर तेल में फ्राई कर लें। 

-    अब इसे एक प्लेट में पालक के पत्तों को निकाल कर रख लें। फिर इसके ऊपर दही, इमली की चटनी और हरी चटनी डाल दें। 

-    अब इसके ऊपर इसमें नमक, चाट मसाला, अनार के दाने, सेव आदि डालें और तुरंत सर्व करें

- चटपटी और क्रिस्पी Palak Chaat आपके सामने तैयार है।

यह भी पढ़ें- इन Parenting Tips से खत्म कराएं भाई बहन का लड़ाई झगड़ा वरना बर्बाद हो जाएगा ये खूबसूरत रिश्ता

Tags

Share this story