Heat Stroke: लू लगने पर क्या करना चाहिए? बचाव के लिए रखें ये सावधानी और रहें सुरक्षित
Apr 13, 2023, 13:07 IST
Heat stroke: आज कल मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो तेज गर्मी के साथ लू लगने का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। लू लगने के बाद क्या होता है, आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपको या परिवार के किसी सदस्य को लू लग गई है। एक बार पता चलने के बाद इसका उपचार कैसे करना चाहिए, जैसे कई सवाल के जवाब हम आपको देंगे। सबसे पहले लू लगने के लक्षणों के बारे में जानें
- शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता है
- शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है
- लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है
- त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं
- दिल की धड़कने तेज रहती हैं
- सिर में दर्द बना रहता है
- बुखार बढ़ता चला जाता है
- त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है
ध्यान रखें लू के लक्षण हो तो करें बचाव के उपाय
- तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें।
- प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
- उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें
- व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें।
- व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।
तेज गर्मी नहीं करें ये काम
- धूप में खाली पेट न निकलें। पानी हमेशा साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें।
- मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।
- बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले।
- धूप में अधिक न निकलें।