Heart Attack: नए शोध में दावा- मंडे देता है स्ट्रेस, इसलिए सबसे ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं इस दिन
Health Tips: ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के नए शोध में पता चला कि सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में सोमवार के दिन हार्ट अटैक होने की आशंका अधिक होती है। हालांकि रविवार को भी हार्ट अटैक में सामान्य वृद्धि देखने को मिली है। ब्रिटिश कार्डियोवैस्कुलर सोसाइटी सम्मेलन में शोध को पेश किया गया।ये स्टडी बेलफेस्ट हेल्थ एंड सोशलं केयर ट्रस्ट और आयरलैंड के द रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के डॉक्टर्स ने की।
करीब 22 हजार लोगों पर रिसर्च
पैटर्न को समझने करीब 22 हजार लोगों पर रिसर्च की गई। इन सारे लोगों को हार्ट अटैक की वजह से 2013 से 2018 के बीच हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। इससे पहले साल 2005 के एक अध्ययन में भी पाया गया था कि ब्लू मंडे में दिल के दौरे पुरुषों में आम हैं और इसका संबंध शराब के सेवन से भी जुड़ा था।
स्लीप साइकिल होती है संडे - मंडे को प्रभावित
शोधकर्ताओं के अनुसार, सोमवार को अन्य दिनों की तुलना में 13% ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं। डॉक्टरों ने कहा, वीकेंड के बाद सोमवार सबसे ज्यादा • स्ट्रेस वाला दिन होता है। लोग काम पर लौटते हैं और अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा टेंशन लेते हैं। इसी वजह से सोमवार को हार्ट अटैक ज्यादा आते हैं। साथ ही अंडे और मंडे की बीच लोगों की स्लीप साइकिल यानी सोने-जागने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जो कई बार हार्ट अटैक का कारण बनती है।
शोध से डॉक्टरों को मिलेगी मदद
इस शोध पर ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ..के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर सर नीलेश समानी के अनुसार अब हमें यह जानने की जरूरत है कि सप्ताह के कुछ खास दिन ही इसके होने की संभावना अधिक क्यों और कैसे देखने को मिल रही है। अगर यह पता चल जाता है तो डॉक्टरों को इस घातक स्थिति को बेहतर ढं
हार्ट अटैक पर आईआईटी कानपुर करेगा रिसर्च
इधर, आईआईटी कानपुर इन दिनों युवा वर्ग में अचानक आने वाले हार्ट अटैक के पीछे वजह पता लगाने के लिए रिसर्च करेगा। आईआईटी कानपुर के साथ एसजीपीजीआई जैसे अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भी इस रिसर्च में मदद करेंगे। इसके लिए दुनियाभर से कई डॉक्टर्स को आमंत्रित किया गया है, जो इंजीनियरिंग या साइंस की किसी शाखा में पीएचडी कर चुके हैं, उन्हें इस रिसर्च का हिस्सा बनने का मौका दिया गया है।