बाप रे बाप! ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, एक रात की कीमत सुनकर तोते उड़ जाएंगे आपके

 
बाप रे बाप! ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, एक रात की कीमत सुनकर तोते उड़ जाएंगे आपके

बकिंघम पैलेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। ब्रिटेन का शाही परिवार इस महल में रहता है। इस महल में रहना किसी सपने से कम नहीं है क्योंकि अगर आप इसकी कीमत सुन लेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटिश शाही परिवार का आवास बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे मंहगा घर (Most Expensive House In The World Buckingham Palace) है।

दरअसल इस महल को लेकर एक स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में ब्रिटेन के शाही परिवार के आवास बकिंघम पैसेल में रहने या उसे खरीदने के लिए पैसे का अनुमान लगाया गया है।

Most Expensive House In The World: Buckingham Palace

मैक्कार्थी स्टोन की स्टडी के मुताबिक, 775 कमरों वाले बकिंघम पैलेस को खरीदने के लिए आपको 1.3 अरब पाउंड खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यह स्पष्ट कर दें कि बकिंघम पैलेस राजशाही परिवार की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है। यह बिक्री और किराये पर उपलब्ध नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
बाप रे बाप! ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, एक रात की कीमत सुनकर तोते उड़ जाएंगे आपके

कोरोना की महामारी से पहले की तुलना में इसमें 10 करोड़ पाउंड का उछाल आया है। रिटायरमेंट प्रॉपर्टी डेवलेपर के अनुमान के मुताबिक, 2022 में ब्रिटेन की शाही संपत्तियों की कुल वैल्यू 3.7 अरब पाउंड तक पहुंच गई। 2019 से इसमें 46 करोड़ पाउंड का उछाल देखने को मिला है।

क्या होगा एक महीने का किराया

स्टडी से पता चला है कि अगर राजशाही परिवार कभी बकिंघम पैलेस (Most Expensive House In The World Buckingham Palace) को किराए पर देना चाहे तो इसका किराया हर महीने 26 लाख पाउंड हो सकता है यानि 25 करोड़ भारतीय कीमत के आसपास । यह आंकड़े हर प्रॉपर्टी के साइज, उसके कमरों की संख्या और लोकेशन के रिव्यू पर आधारित है। यानि एक रात की कीमत लगभग 84 लाख होगी।

बता दें कि राजशाही संपत्ति हाउस ऑफ विंडसर की निजी संपत्ति नहीं है। ये ब्रिटेन की संपत्ति है, जो ट्रस्ट के तहत चलती है।

यह भी पढ़ें- Agra Trip: आगरा का पेठा ही नहीं ये चीजें भी है खूब फेमस, घूमने जाएं तो इनका स्वाद लेकर जरूर आएं

Tags

Share this story