Agra Trip: आगरा का पेठा ही नहीं ये चीजें भी है खूब फेमस, घूमने जाएं तो इनका स्वाद लेकर जरूर आएं

 
Agra Trip: आगरा का पेठा ही नहीं ये चीजें भी है खूब फेमस, घूमने जाएं तो इनका स्वाद लेकर जरूर आएं

गर्मी की छुट्टियां चल रही है ऐसे में अगर आप Agra Trip की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां की फेमस जगहों पर ट्रैवल करना पसंद करते हैं लेकिन खाने पीने के बिना तो कोई भी ट्रिप अधूरी होती है। ऐसे में अगर आप आगरा टूर पर निकल रहे हैं तो आगरा के फेमस जायका (Agra Famous Food) का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूलें।

Famous Food OF Agra Trip

बेड़ई और आलू की सब्जी

Agra Trip: आगरा का पेठा ही नहीं ये चीजें भी है खूब फेमस, घूमने जाएं तो इनका स्वाद लेकर जरूर आएं
source: wikimedia

Agra Famous Food में लोग बेड़ई और आलू की सब्जी के इतने दीवाने है कि सुबह 7 बजे से ही खाने की दुकानों पर भीड़ लगने लग जाती है। यहां मिलने वाली बेड़ई और आलू की सब्जी से सुबह जायकेदार हो जाती है। घी में बनी गर्मा गर्मा बेड़ई और आलू की सब्जी को पत्ते के डोने में खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है। 

WhatsApp Group Join Now

दही और जलेबी

 दही जलेबी तो आपने कई बार खायी होगी लेकिन आगरा की स्पेशल दही जलेबी का स्वाद बाकियों से अलग होता है। सुबह के नाश्ते में गर्मा-गर्म मिलने वाली पतली और छोटी-छोटी रसेदार जलेबियां यकीनन खूब स्वादिष्ट होती हैं, इसके स्वाद के बिना आपका Agra Trip अधूरा रह जाएगा। 

पेठा

पेठा तो आगरे की जान और पहचान है। पेठा की बहुत वैराइटी आपको अलग अलग स्वाद में मिल जाएंगी। Agra Famous Food पेठा की मांग इतनी ज्यादा है कि आगरा से ही देश के कई जगहों पर पेठा एक्पोर्ट भी किया जाता है। 

कुल्हड़ वाला दूध 

 रात में मिलने वाले कुल्हड़ का दूध जिसमें मोटी मलाई और मेवा होता है इसका स्वाद ही निराला लगेगा आपको। Agra Trip घूम रहे हैं तो आपके लिए एक सलाह है रात को खाना कम खाएं और कढ़ाई वाले दूध का स्वाद जरूर लें।

 चाट 

आगरा की चाट खूब फेमस है। यहां के गोल गप्पे, टिक्की, भेलपूरी समेंत कई ऐसे चाट आइटम हैं, जिन्हे एक बार खाने से तो आपका मन नहीं भरेगा। आगरा की फूड चाट गली में मिलने वाला खाना अलग ही स्वाद का होता है। यहां की जायकेदार चाट का स्वाद जरूर चखें।

यह भी पढ़ें- Travel: ये है भारत के सबसे सेफ हिल स्टेशन, जहां लड़कियों को रात में अकेले घूमने पर नहीं है कोई डर

Tags

Share this story