National Dengue Day 2023: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जानें वो 5 सुपरफूड्स जिसे खाने से तेजी से रिकवर होंगे आप

 

Rashtriya Dengue Divas 2023: भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस बीमारी को हड्डी तोड़ बुखार माना जाता है। मच्छर से होने वाली यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। संक्रमित मादा एडीजी एजिप्टी के काटने से डेंगू बुखार होता है। सबसे पहले जानिये डेंगू बीमारी के लक्षण।

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार
  • उल्टी
  • जी मिचलाना
  • बदन पर चकत्ते होना
  • जोड़ों व मसल्स में दर्द
  • पेट दर्द
  • उल्टी में खून आना
  • नाक और मसूड़ों से ब्लीडिंग
  • थकान-कमजोरी

डेंगू हुआ है तो डाइट में करें बदलाव

अगर किसी को डेंगू हुआ है तो फिर डाइट में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। मरीज के डाइट में पांच सुपरफूड्स को जोड़ना चाहिए। ताकि इस बीमारी से वो जल्द रिकवरी कर सकें। ये फूड्स प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देंगे।

संतरा का सेवन

डेंगू के मरीज को संतरे का भी सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड का एक वर्ग साइट्रस फ्लेवनॉन नारिंग किन डेंगू के फीवर को कम करता है। संतरा डिहाइड्रेशन को भी रोकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यून पावर को मजबूत करने का काम करता है।

WhatsApp Group Join Now

मेथी के बीज या पत्ते

डेंगू फीवर में मेथी के बीज या मेथी के पत्ते का सेवन मरीज को जरूर करने चाहिए। यह दर्द को कम करता है। ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट को नॉर्मल करता है।

नारियल पानी

डेंगू रोगियों के इलाज में नारियल पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद आवश्यक खनिज सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट्स डेंगू के रोगियों में लिक्विड की आपूर्ती करता है। प्लेटलेट्स को बढ़ाता है।

कच्चा पपीता या फिर पपीते का पत्ता

कई शोध में पाया गया है कि पपीते के पत्ते से डेंगू का इलाज संभव है। पपीते के पत्तों का जलीय अर्क डेंगू बुखार से लड़ने में विशेष रूप से सक्षम होता है। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story