Travelling spots in Noida: नोएडा में इन 5 जगहों पर फैमिली या दोस्तों के साथ कर सकते हैं जमकर मस्ती

Travelling spots in Noida: नोएडा में इन 5 जगहों पर फैमिली या दोस्तों के साथ कर सकते हैं जमकर मस्ती

Noida Picnic Spot: कहते हैं सिर्फ पैसे कमाने के चक्कर में इंसान अपनी लाइफ नहीं जी पाता है। परिवार को घुमाना फिराना भूल जाता है।  नोएडा की फास्ट लाइफ और बिजी शेड्यूल के बाद रिलेक्स करना एक जरूरत बन जाता है। शहर की हलचल से दूर आराम करने के लिए लोग पिकनिक स्पॉट पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। पिकनिक वास्तव में एक बेहतरीन रूटे्रस बूस्टर है। यहां जाने से न केवल आपका मन शांत हो जाता है, बल्कि बच्चों के साथ एन्जॉय करने से आप कुछ देर के लिए ही सही द़ुनिया की हर टेंशन से दूर हो जाते हैं। जानते हैं, नोएडा के पास पिकनिक मनाने वाली खूबसूरत जगहों के बारे में।

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन

नोएडा के सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में सबसे खूबसूरती से डिजाइन की गई हरी-भरी जगहों में से एक है। यह नोएडा का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। 82.5 एकड़ में फैली इस जगह में वास्कुला का संयोजन दिखाई देता है। यहां पर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 18 फीट ऊंची हाथी की मूर्तियां हैं। यहां पर एक स्मारक और संग्रहालय भी है, जो दलित प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को समर्पित है।

WhatsApp Group Join Now

पर्यटकों के लिए समय

सुबह 11 से शाम 5 बजे तक

ओखला बर्ड सैंचुरी

प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए ओखला बर्ड सैंचुरी बहुत अच्छी जगह है। लगभग 4 किमी के क्षेत्र में फैली इस सैंचुरी का निर्माण ओखला बेराज के निर्माण के कारण हुआ था। यह हरा-भरा खूबसूरत वंडरलैंड लगभग 188 देशी और विदेशी पौधों की प्रजातियों, 320 पक्षी प्रजातियों, तितलियों, कीड़ों और कई अन्य लोगों का घर है। माइग्रेशन सीजन के दौरान हजारों पक्षी यहां आते हैं। 

पर्यटकों के लिए समय

सुबह 7 बजे से शाम 5:30 तक

वर्ल्डस ऑफ वंडर

भारत का सबसे बड़ा इंडोर थीम पार्क ओह मैक्स इंडोर वंडरलैंड, नोएडा में है। यहां आप पूरे दिन मस्ती कर सकते हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे आप मुगल गार्डन, ताजमहल के सीक्रेट चैंबर, अमेजॉन के जंगल, चॉकलेट फैक्ट्री और मिरर भूलभलैया का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां पर 30 ऑब्स्टेकल्स हैं। इसके अलावा यहां पर एक इंडोर बॉल पूल भी है। इसलिए अगर आपको तुरंत पिकनिक प्लान करनी है, तो यहां जरूर जाएं।

पर्यटकों के लिए समय

सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

मेक्स इंडोर वंडरलैंड

सूरजपुर बर्ड सैंचुरी

सूरजपुर बर्ड सैंचुरी ग्रेटर नोएडा में सूरजपूर गांव में है। दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए नोएडा में यह बेस्ट प्लेस है। यहां आप पक्षियों का झुंड देख सकते हैं। इस सैंचुरी में पक्षियों की 180 से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं। एवियन आबादी के अलावा आप यहां विभिन्न प्रकार की तितलियां और मछलियों को देख सकते हैं। सैंचुरी के पेड़-पौधे और जीव फोटोग्राफर्स के लिए अच्छा विकल्प है। यहां पर कई फोटो क्लिक कर सकते हैं।

पर्यटकों के लिए समय

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे

ये भी पढ़ें: जारी हुआ फरमान! वाहन चालक कल से सड़कों पर न करें ये काम, वरना कटेगा तगड़ा चालान

Tags

Share this story