Papaya Halwa: घर पर झटपट बनाएं पपीते का हलवा, इसकी मिठास के फैन हो जाएंगे आप

 
Papaya Halwa: घर पर झटपट बनाएं पपीते का हलवा, इसकी मिठास के फैन हो जाएंगे आप

मीठा खाना बहुत सारे लोगों की कमजोरी होती है। कुछ लोगों तो सुबह से शाम तक पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ मीठा खाते रहते हैं। अगर आप को भी मीठा बहुत पसंद है और आप कुछ नई डिश बनाना चाहती हैं तो आप Papaya Halwa Recipe जरूर एक बार ट्राए करें। ये हलवा बेहद टेस्टी होता है और बहुत हेल्दी होता है। इसे बनाने में भी ना तो बहुत समय लगता है और ना ही बहुत अधिक मेहनत की जरूरत होती है। आइये जानते हैं कैसे बनाएं पपीते का हलवा।

Papaya Halwa बनाने के लिए सामग्री

  • पपीता- 500 ग्राम
  • खोया- 100 ग्राम
  • घी- 3 टेबलस्पून 
  • दूध- 2 कप 
  • काजू- 1/2 कप 
  • इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून 
  • चीनी- 2 टेबलस्पून 
  • आधा कप पानी

Papaya Halwa बनाने की विधि 

1- पपीते का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले पपीता को छील लें।
2- अब बीज हटाकर पपीता को छोटे टुकड़ों में काट लें।
3- पपीता के टुकड़ों को मैश कर लें, आप चाहें तो इसे ग्राइंडर में पीस लें।
4- अगर  पपीता ज्यादा पका हुआ है तो आप इसे मैश कर लें।
5- अब कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर घी गरम कर लें। 
6- घी में पपीता का पेस्ट डालें और पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
7- जब पपीता पेस्ट अच्छे से भुन जाए तो दूध डालकर मिला लें।
8- पपीता को 6- 7 मिनट तक पकाएं और इसमें मावा डाल दें।
9- अब इसमें इलायची पाउडर, काजू और चीनी डालकर चलाते रहें।
10- आपको पपीता का हलवा पानी के बिल्कुल सूखने तक पकाना है, जैसे गाजर का हलवा पकाया जाता है।
11- पपीते का हलवा बनकर तैयार है, आप इसे गर्मागर्म सर्व करें। गर्मी में चाहें तो इसे थोड़ा ठंडा करके भी खा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें- Summer Drinks: गर्मी में जरूर पिएं ये हल्दी बेस्ड ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और इम्यूनिटी होगी मजबूत

Tags

Share this story