Raksha Bandhan 2021: राखी में है रंगों का बड़ा महत्व, स्पेशल रंग से आएगी भाइयों के जीवन में खुशहाली

 
Raksha Bandhan 2021: राखी में है रंगों का बड़ा महत्व, स्पेशल रंग से आएगी भाइयों के जीवन में खुशहाली

इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को तय है, इस दिन बहनें यदि राशि के अनुसार राखी बांधे तो भाइयों के जीवन में खुशहाली ही खुशहाली रहेगी।

रक्षा बंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मानाया जाता है, इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भाई –बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, परंतु इस दिन बहनें भाइयों की राशि के अनुसार राखी बांधें तो इससे भाइयों के जीवन में खुशहाली ही खुशहाली रहेगी और उनका जीवन दुःख और दर्द से मुक्त रहेगा।

राशि के अनुसार राखी के रंग :

मेष राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इस लिए मेष राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृष राशि: वृष राशि का स्वामी शुक्र है इसीलिए इन्हें सफ़ेद रंग राखी बांधनी चाहिए और सफ़ेद मिठाई खिलानी चाहिए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, इन्हें हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इन्हें सफ़ेद अथवा पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए, इससे उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी.

सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है, इस लिए इन्हें लाल या पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, इन्हें हरे रंग की राखी बांधें।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, इन्हें नीले या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए, इससे उनके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: इन राशि के जातकों को लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए. सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं, इन्हें सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं इसीलिए इनको गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

कुंभ राशि:  कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इनको भी नीले रंग की राखी बांधना शुभ साबित होगा।

मीन राशि: इन्हें चमकीले पीले या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2021: इस राखी को बहन को गिफ़्ट करे वित्तीय सहित स्वास्थ्य सुरक्षा, जानें यह स्‍पेशल तोहफे

Tags

Share this story