महिलाओं के लिए वरदान है Shatavari, छूमंतर हो जाएंगी मुश्किल दिनों की समस्या

 
महिलाओं के लिए वरदान है Shatavari, छूमंतर हो जाएंगी मुश्किल दिनों की समस्या

शतावरी जिसे हम सतावर, सतमूली और भी कई नामों से जानते हैं। यह एक दिव्य जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग हम कई बीमारियों के इलाज में करते हैं। यह भारत, श्रीलंका और पूरे हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका पौधा कई शाखाओं से युक्त होता है इसकी जड़े गुच्छों की तरह होती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम एस्पेरागस रेसमोसुस है। वर्तमान में Shatavari पौधे के बारे में सही जानकारी न होने के कारण इसके विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है।

आयुर्वेद में Shatavari को औषधियों की रानी कहा गया है। इसकी गांठ का इस्तेमाल विशेष रुप से किया जाता है। आइए जानते हैं इस औषधि के फायदे-

महिलाओं के लिए वरदान है Shatavari, छूमंतर हो जाएंगी मुश्किल दिनों की समस्या
source: pexels

महिलाओं के लिए रामबाण Shatavari

जो महिलाएं लो लिबिडो के अलावा अनियमित पीरियड की समस्या से जूझ रही हैं या फिर वजन बढ़ने से परेशान रहती हैं, उनके लिए शतवारी एक वरदान है। शतवारी महिलाओं के प्रजनन हार्मोन के लिए असरदार जड़ी बूटी है। साथ ही यह यौन समस्याओं को भी ठीक करने का काम करता है।

WhatsApp Group Join Now

गर्भधारण में सहायक

जो महिलाएं गर्भधारण करने में समस्याओं का सामना कर रही हैं उन महिलाओं के लिए शतावरी के सेवन की सलाह दी जाती है। जो महिलाएं शतावरी का सेवन करती हैं तो उनका ऑव्यूलेशन फेज सही समय पर आने लगता है। और उन्हें कंसीव करने में आसानी होती है।

शारीरिक कमजोरी के लिए Shatavari लाभदायक

शतावरी अत्यंत पौष्टिक है जिनको शारीरिक कमजोरी है वे इसकी जड़ को सुखाकर मिक्सर की सहायत से पाउडर कर लें। पाउडर में थोड़ी मिश्री मिलाकर एक-एक चम्मच सुबह-शाम खाएं। इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी।

महिलाओं के लिए वरदान है Shatavari, छूमंतर हो जाएंगी मुश्किल दिनों की समस्या
source: pexels

अनिद्रा को दूर करने में सहायक

ऐसे लोग जिन्हें नींद कम आती है या नहीं आती है उनके लिए शतावरी काफी हितकारी है। इस तरह के रोगियों को 10 ग्राम शतावरी पाउडर को दूध में मिलाकर पका लेना चाहिए। जब दूध खीर की तरह से हो जाए फिर उसमें थोड़ा घी डालकर सेवन करें निश्चित रुप से इसका फायदा रोगी को मिलेगा।

रतौंधी बीमारी का इलाज

ऐसे रोगी जिन्हें रतौंधी की समस्या है वे शतावरी की टहनियों और पत्तियों को तोड़कर साग की तरह इसका सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी साथ में रतौंधी में भी आपको फायदा मिलेगा।

महिलाओं के लिए वरदान है Shatavari, छूमंतर हो जाएंगी मुश्किल दिनों की समस्या
source: pexels

आवाज बैठने की समस्या का इलाज

ज्यादा बोलने से यदि आपकी आवाज बैठ गई है वे इसके पाउडर का सेवन खरेठी (बला) और शहद के साथ करें तो आपकी आवाज की परेशानी दूर हो जाएगी।

इसके अलावा पाइल्स, खूनी दस्त और खांसी जैसी बीमारियों में भी शतावरी का उपयोग काफी लाभप्रद हो सकता है। साथ ही महिलाओं के लिए एक टॉनिक की तरह शतावरी काम करता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों के लिए रामबाण है छाछ, Butter Milk के इतने फायदे सुनकर आप पानी पीना भी छोड़ देंगे

Tags

Share this story