Cucumber Side Effect: अगर रोज खाते हैं खीरा तो रूक जाइये...क्योंकि आपकी सेहत को हो रहे हैं ये बड़े नुकसान

 
Cucumber Side Effect: अगर रोज खाते हैं खीरा तो रूक जाइये...क्योंकि आपकी सेहत को हो रहे हैं ये बड़े नुकसान

सबसे ज्यादा पानी जिस फल में पाया जाता है वह खीरा। गर्मी के दिनों में आम तौर पर खीरा खाने की सलाह दी जाती है। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट को ठंडा करने का काम करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा खीरे का सेवन Cucumber Side Effect हाइपरक्लेमिया की वजह बन सकता है। ये शरीर में पोटेशियम के हाई लेवल की वजह से होने वाली दुर्लभ स्थिति है।

चिलचिलाती गर्मी से बचाने वाला खीरा आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कड़वे खीरे में Cucurbitacins और Tetracyclic Triterpenoids जैसे विषाक्त पदार्थ होते है। खीरे का कड़वा स्वाद इन्ही विषाक्त पदार्थों की वजह से होता है, जो बीमारियों का कारण बन सकता है। ये विषाक्त पदार्थ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Cucumber Side Effect: अगर रोज खाते हैं खीरा तो रूक जाइये...क्योंकि आपकी सेहत को हो रहे हैं ये बड़े नुकसान
source: pixabay

Cucumber Side Effect

वॉटर लॉस

इसमें नेचुरल वॉटर होता है, लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण होता है जिसकी वजह से आपके शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलना शुरू हो जाते हैं, इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

पेट फूलना

जो लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान है तो अपच की समस्या का कारण बनता है। खीरे में कुकुर्बिटासिन नाम का तत्व होता है, जो कुछ लोगों में अपच का कारण बन सकता है। अधिक खीरा खाने से पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी होती है।

प्रेगनेंसी में खीरा

मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण प्रेगनेंसी में अधिक खीरा खाने से पेशाब आना और पानी की कमी हो सकती है, जिससे असुविधा हो सकती है। साथ ही अधिक मात्रा में सेवन करने पर फाइबर की उपस्थिति पेट में सूजन की वजह बन सकती है।

यह भी पढ़ें- White Hair: क्या आप तोड़ती हैं सफेद बाल ? तो जरूर पढ़ लें ये खबर…

Tags

Share this story