Skin Care Tips: अपनाएं ये घरेलू स्क्रब और मिनटों में चेहरा हो जाएगा व्हाइटहेड्स फ्री, देखने वाले देखते रह जाएंगे

 
Skin Care Tips: अपनाएं ये घरेलू स्क्रब और मिनटों में चेहरा हो जाएगा व्हाइटहेड्स फ्री, देखने वाले देखते रह जाएंगे

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में स्किन से संबंधित समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। पिंपल, एक्ने, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याएं आम हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं। Skin Care ट्रीटमेंट से आपको व्हाइट हेड्स की समस्या तो दूर हो जाती है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वापस आ जाते हैं।

व्हाइटहेड्स रोम छिद्रों के बंद होने की वजह से होता है। ज्यादा पसीना आने की वजह से भी व्हाइटहेड्स हो जाते हैं। ऐसे में कुछ Skin Care Tips के साथ आप व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। इन जिद्दी व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए ओटमील और गुलाब जल बहुत कारगर है। आइये जानते हैं इसे कैसे करते हैं प्रयोग

WhatsApp Group Join Now
Skin Care Tips: अपनाएं ये घरेलू स्क्रब और मिनटों में चेहरा हो जाएगा व्हाइटहेड्स फ्री, देखने वाले देखते रह जाएंगे
source: pexels

Skin Care with ओटमील 

ओटमील व्हाइट हेड्स को हटाने में काफी कारगर साबित होते हैं। इसका पाउडर हल्का दरदरा होता है, जो कि त्वचा को अच्छे से एक्सफोलिएटर करता है। ओटमील स्क्रब करने से बंद स्किन पोर्स ओपन हो जाते हैं। जिससे गंदगी बाहर आ जाती है। इसके अलावा डेड सेल्स भी हट जाती है। चलिए जानते हैं ओटमील से स्क्रब करने का सही तरीका। 

ऐसे करें ओटमील स्क्रब

वैसे तो Skin Care के लिए ओटमील स्क्रब करने के लिए मार्केट में आपको आसानी से पाउडर मिल जाएगा। अगर आपके पास पाउडर नहीं है, तो आप ओटमील को मिक्सी में ब्लेंड करके घर पर ही पाउडर बना सकती हैं।

  • एक बाउल में एक चम्मच ओटमील पाउडर लें।
  • अब इस पाउडर में गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
  • इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। फिर इसके बाद चेहरे साफ कर लें।  
  • ओटमील स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार करें।
Skin Care Tips: अपनाएं ये घरेलू स्क्रब और मिनटों में चेहरा हो जाएगा व्हाइटहेड्स फ्री, देखने वाले देखते रह जाएंगे
source: pexels

ओटमील यूज करने का दूसरा तरीका

व्हाइटहेड्स से निजात पाने के लिए आप ओटमील और दही का भी उपयोग कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

  • एक बाउल में एक चम्मच ओटमील पाउडर लें। 
  • अब इस पाउडर में एक दही डालकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। 
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें। 
  • हफ्ते में दो बार आप ओटमील पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। 

Skin Care Tips: गुलाब जल

गुलाब जल को गर्मी के मौसम में Skin Care के लिए इस्तेमाल करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे स्किन फ्रेश बनी रहती है और एक्सट्रा ऑयल भी नहीं आता है।

यह भी पढ़ें- अक्सर रहती है बच्चे को पेट की समस्या इन Health Tips से करें उसकी तफलीफ छूमंतर, लौट आएगी उसकी स्माइल

Tags

Share this story