Straight Hair Tips: बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए आजमाएं घरेलू उपाय, कीचन में ही मौजूद हैं ये 2 चीजें
Apr 18, 2023, 15:36 IST
Straight Hair Tips: महिलाएं अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए बहुत से महंगे उत्पाद लेकर लगाती हैं, लेकिन आज हम एक आसान सा तरीका लेकर आए हैं जिसे आजमाने से आप अपने बाल घर पर ही स्टेट कर सकती हैं। नारियल दूध से आपके बाल मजबूत, लंबे और घने हो जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत करता है। यह उलझे बालों के आसानी से सुलझा देता है। अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो इन्हें सीधा करने के लिए आप नीबू और नारियल का दूध लगा सकती है।
ऐसे करें बालों को स्टेट
- एक कटोरी में नीबू का रस और नारियल का दूध लेकर अच्छे से मिक्स करने पैक बना लें।
- इस पैक को आप अपने बालों पर लगाकर सूखने दें।
- जब बाल सूख जाएं तो इन्हें गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
- नारियल का कंडीशनर बना कर लगाएं।
- सबसे पहले एक नारियल लेकर उसे घिस कर या फिर ब्लेंड करके इसका दूध निकाल लें। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला कर पूरी रात फ्रिज में रख दें।
- सुबह उठ कर इस मिश्रण को फ्रिज में से निकाल लें।
- निकालने पर इसकी एक क्रीमी परत बन गई होगी।
- आप इस परत को अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
- लगाने के बाद एक गर्म तौलिया लेकर उसे सिर पर एक घंटे के लिए लपेट कर छोड़ दें।
- एक घंटे के बाद में इसे पानी से साफ कर ही लें और चौडे दांतों वाली कधी से बाल बनाएं।
- बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस विधि का प्रयोग हपते में कम से कम तीन बार करें।
इसे लगाने से बालों में रूसी दूर होती है और शाइन आती है क्योंकि इसमें आयरन और मैगनीज होते हैं। इसे लगाने से बालों का झड़ना और टूटना भी बंद हो जाता है और इस घरेलू तरीके से आप बालों को स्टेट कर सकती हैं।
WhatsApp Group Join Now