Success Tips: इन छुट्टियों में बच्चे को दें स्किल की सीख, अच्छी लाइफ के सिखाएं ये 5 बातें
Success Tips: बच्चों की लगने वाली हैं छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इन छुट्टियों में बच्चे छोटी-छोटी बातों से अपने जीवन कौशल सीख सकते हैं जो इनके जीवन में काम आएंगी। छुट्टियों में बच्चों को बताएं कि समय का महत्व क्या है? इसके लिए पैरेंट्स खुद टाइम मैनेजमेंट सीखें। फिर बच्चों को बताएं कि समय पर काम करने का क्या फायदा होता है। इसके बाद बच्चे के जागने, पढ़ने व खेलने-कूदने का समय तय करवाएं।
सकारात्मक सोच की सीख दें
बच्चों को सकारात्मक सोच के बारे में समझाना चाहिए। उन्हें सिखाएं कि नकारात्मक सोच उन्हें. कमजोर बनाती है, जबकि सकारात्मक सोच उन्हें मजबूत बनाती है। इसके लिए पैरेंट्स कुछ प्रैक्टिकल उदाहरण भी दे सकते हैं। ऐसे सफल व्यक्ति का उदाहरण भी दे सकते हैं जो अपनी पॉजिटिव सोच से ही सबकुछ पाया है।
जीवन मूल्यों के बारे में समझाएं
बच्चों को जीवन के मूल्यों जैसे ईमानदारी, सच्चाई, समझदारी, निष्ठा आदि के बारे में समझाना चाहिए। उन्हें ये भी समझाएं कि इन मूल्यों का संरक्षण उन्हें एक सफल और संतुष्ट जीवन जीने में मदद करेगा।
संवेदना की सीख
बच्चों को संवेदनशील होने की सीख देना चाहिए। उन्हें सिखाएं कि दूसरों के भावों का सम्मान करना और उनकी मदद करना कैसे महत्वपूर्ण है। कई अध्ययन बताते हैं कि जो बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। वह घरेलू और बाहरी जीवन में ज्यादा सुखी रहते हैं।
रिश्तों के महत्व के बारे में बताएं
यदि आप छोटों का सम्मान करते हैं तो बच्चे भी बड़ों का सम्मान अवश्य करेंगे। जब बच्चे गलत तरीके से बात करें तो उन्हें बड़े प्यार से समझाएं कि अपने से बड़ों का आदर कैसे करें । इसी तरह कोई गलती पर उसे ज्यादा डांटे नहीं बल्कि समझाएं। बच्चे को बार-बार एक ही बात पर टोकने पर वह आपके ऊपर झुंझला सकता है।
चुनौतियों के बारे में भी बताएं
ऐसा नहीं है कि जीवन में सब कुछ अच्छा ही होता है। लाइफ उतार- चढ़ाव से भरा हुआ है। जब बच्चों को लाइफ लेसन दें तो उन्हें चुनौतियों के बारे बताएं और साथ में यह भी बताएं कि बिना धैर्य खोए कैसे उनसे निपट सकते हैं। कुछ व्यवाहारिक उदाहरण भी बताएं।