Aam Paak Recipe: मीठे की हो रही है क्रेविंग तो झट से बनाएं आम की ये स्वादिष्ट स्वीट डिश

 
Aam Paak Recipe: मीठे की हो रही है क्रेविंग तो झट से बनाएं आम की ये स्वादिष्ट स्वीट डिश

गर्मी के मौसम में हम आम से जुड़ी सबसे ज्यादा चीज जो बनाते है वह होता है मैंगो शेक। लेकिन आज हम आपको आम की एक अलग रेसिपी के बारें में बताएंगे जिसका नाम है आम पाक। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है जो खाने में बहुत बढ़िया और यमी होती है। इसे आप एक बार बनाएंगे तो आम के रस की जगह फिर इसे ही बनायेंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

Aam Paak Recipe सामग्री

आम- 1 किलो

मावा- 200 ग्राम

शक्कर- 250 ग्राम

इलाइची पाउडर आधा छोटा चम्मच

पिस्ता बारीक कटा हुआ

Aam Paak Recipe बनाने की विधि

  1. आम पाक बनाने के लिए सबसे पहले आम को धो कर उसके छिलके निकाल लीजिए।
  2. फिर इन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  3. अब मिक्सर का जार ले कर उसमें आम का पेस्ट बना लीजिए। (आम का पेस्ट बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना है)
  4. अब एक कढ़ाई ले कर उसमें आम का पेस्ट डाल कर उसे धीमी आंच पर कलछी से लगातार चलाते हुए लगभग 30 मिनट तक पकने दीजिए।
  5. 30 मिनट बाद आम पक कर थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
  6. फिर उसमें मावा डाल कर अच्छे से मिला लीजिए और उसे 10 मिनट तक पकने दीजिए।
  7. फिर उसमें शक्कर डाल दीजिए और उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  8. कलछी से चलाते हुए इन सभी को और 10 मिनट तक पकने दीजिए।
  9. 10 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिला लीजिए।
  10. उसके ऊपर से पिस्ता की गार्निशिंग करिए।

यह भी पढ़ें- Baby Girl Name: अगर बेटी को देंगे माता लक्ष्मी का ये नाम तो जीवन भर आपके घर में बरसेगा धन ही धन

Tags

Share this story