Teeth Grinding: सोते समय किटकिटाते हैं आपके दांत? इन नुस्खों से दूर हो जाएगी ये प्रॉब्लम

 

Teeth Grinding Remedies: अक्सर लोगों में सोने के बाद कुछ ऐसी हरकतें होती हैं जो सही नहीं होती। जैसे रात में बोलना, चलना एवं चिल्लाना। कई लोगों को सोते वक्त दांत किटकिटाने की आदत होती है। अक्सर ये समस्या तनाव, चिंता या डिप्रेशन से गुजर रहे लोगों में ज्यादातर पाई जाती है। आज हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे लेकर आए। जिनको अपनाकर आप सोते समय दांत किटकिटाने की परेशानी को दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

कैसे कम करें सोते समय दांत किटकिटाने की परेशानी

स्ट्रेस कम करें

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे आपको दांत किटकिटाने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप तनाव को दूर करने के लिए हमेशा खुश रहें। इससे आपके दांत किटकिटाने की समस्या दूर हो सकती है।

गर्म पानी की सिंकाई करें

अगर आपको सोते समय दांत किटकिटाने की समस्या होती है तो आप दांतों की गर्म सिंकाई करें। इससे आपके जबड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ब्लड फ्लो को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।

WhatsApp Group Join Now

हल्दी वाला दूध पीएं

अगर आप दांत किटकिटाने की समस्या को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए हल्दी वाला दूध बेहद फायदेमंद हो सकता है। हल्दी वाला दूध पीने से आपके जबड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

जबड़े की स्ट्रेचिंग करें

दांत किटकिटाने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना च्युइंगम चबाना बेदह लाभकारी होता है। इसके साथ ही कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज से भी आप जबड़ों की सूजन दूर कर सकते हैं। इससे आपके दांत किटकिटाने की समस्या दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Tags

Share this story