Urological Diseases: गैस्ट्रिक समस्या को जन्म देता है मसालेदार भोजन, यूरोलॉजिकल बीमारियों की न करें अनदेखी

 

Urological Diseases : यूरोलॉजिकल हेल्थ यानी मूत्र संबंधी स्वास्थ्य सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर पूछा जाता है कि यूरोलॉजी क्या है, तो आपको बता दें कि यूरोलॉजी एक मेडिसिन स्पेशिलिटी है यानी विशेषज्ञता, जो कि यूरिनरी ट्रेक जैसे किडनी, यूट्रस, ब्लैडर वगैरह से जुड़ी समस्याओं से संबंधी है। यूरोलॉजिकल बीमारियां यानी मूत्र संबंधी रोग महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यूरोलॉजी एक मेडिसिन स्पेशिलिटी है यानी विशेषज्ञता, जो कि यूरिनरी ट्रैक जैसे किडनी, यूरेटर, ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं से संबंधी है। यदि आपको मूत्र से संबंधित समस्या है, इससे न शर्माते हुए तत्काल इलाज कराएं। इसका असर सीधे किडनी व लीवर पर पड़ता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

महिला व पुरुषों में बार-बार पेशाब की शिकायतें

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे- वैसे महिला व पुरुषों में बार-बार पेशाब की शिकायतें शुरू हो जाती है। इसके बाद यह बीमारी लगातार बढ़ती जाती है। मूत्र संबंधित बीमारियों का समय से पता चल जाए तो सही इलाज कर इसके दुष्प्रभाव को रोका जा सकता है। मूत्र संबंधी रोग से बचने के लिए खुद को एक्टिव रखें, धूम्रपान नहीं करें, अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखें सबसे अहम बात सेल्फ मेडिसीन से खुद को बचाएं। मूत्र संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

WhatsApp Group Join Now

गैस्ट्रिक समस्या को जन्म देता है मसालेदार भोजन

गैस या गैस्ट्रिक समस्या सबसे आम समस्याओं में से एक है जो आमतौर पर 40 साल की उम्र के बाद होती है। हालांकि आजकल ये कम उम्र में भी हो रही हैं। गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे अपच या खाली पेट होने के कई कारण हो सकते हैं। गैस्ट्रिक समस्या या गैस्ट्रिटिस पेट की परत की सूजन, जलन या क्षरण है। यह तीव्र होने से शुरू होता है और धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में बदल सकता है।

गैस्ट्रिक समस्या के पीछे होते हैं कई कारण

गैस्ट्राइटिस या पेट में गैस की समस्या एक ऐसी स्थिति है जहां पेट की झिल्ली की परत गड़बड़ा जाती है और एसिड का स्राव होता है। एक बार जब ये एसिड पेट की दीवारों के संपर्क में आ जाते हैं, तो यह दर्द और बेचैनी को जन्म देते हैं। यह स्थिति अंततः गैस्ट्रिक नामक समस्या की ओर ले जाती है। भारी गैस्ट्रिक समस्या के पीछे कई कारण होते हैं जैसे नियमित रूप से लंबे समय तक खाली पेट रहना या अस्वास्थ्यकर या मसालेदार भोजन का अत्यधिक सेवन से लेकर शराब का सेवन करना।

ये भी पढ़ें- Health Tips: रिसर्च में दावा- पहले बच्चे के जन्म की देखभाल की फिक्र में सिकुड़ता है पिता का दिमाग, जानें क्यों होता है ऐसा ?

Tags

Share this story