Lower Back Pain की क्या होती है वजह? क्या बैकपेन में कर सकते हैं वर्कआउट, जानें जरूरी बातें

 
Lower Back Pain की क्या होती है वजह? क्या बैकपेन में कर सकते हैं वर्कआउट, जानें जरूरी बातें

जो लोग कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए यह खबर काफी जरुरी है। Lower Back Pain एक ऐसी समस्या है जिसे अगर नजरअंदाज किया गया तो यह एक गंभीर बीमारी का रुप धारण कर लेता है। इससे निपटने का सबसे बेहतर तरीका है दर्द क्यों हो रहा है इसके कारणों को ठीक तरीके से जांचना और उसी के अनुरुप इसका उपाय करना। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमर दर्द एक गंभीर समस्या है लेकिन इसे बीमारी नाम देना ठीक नहीं है। हां लेकिन इसे नजरअंदाज करने के काफी भयावह दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसके शिकार वो लोग ज्यादा हैं जो लगातार लैपटॉप या घंटों बैठकर काम करते हैं। आइए Lower Back Pain से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं।

Lower Back Pain के कारण

ज्यादातर यह समस्या 35 से 55 साल के लोगों को ज्यादा होती है लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इसके शिकार आसानी से  हो जा रहे हैं। एंजाइटी और स्ट्रेस की वजह से भी बैक पेन की समस्या हो सकती है।

इससे दूर रहने के लिए आपको शारीरिक रुप से फिट रहने की जरुरत है। एक ही जगह पर ज्यादा समय बैठने के कारण यह समस्या ज्यादा होती है।

WhatsApp Group Join Now
Lower Back Pain की क्या होती है वजह? क्या बैकपेन में कर सकते हैं वर्कआउट, जानें जरूरी बातें
source: pixabay

कभी-कभी बहुत पुरानी चोट भी इस Lower Back Pain का कारण बन सकती है। सीढ़ियों से गिरना और भी कई कारण कमर दर्द के हो सकते हैं।  ऑस्टियोपोरोसिस के कारण भी कमर दर्द होता है। इस स्थिति में चिकित्सीय परामर्श लेना आवश्यक हो जाता है।

Lower Back Pain में क्या न करें?

कमर दर्द में सिकाई या मालिश करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें। ज्यादातर गर्म या ठंडी सिकाई में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आपके कमर में होने वाली तकलीफ और बढ़ सकती है।

अगर आप वर्कआउट करते हैं तो Lower Back Pain की समस्या के दौरान इसे करने से बचें।

Lower Back Pain में सर्जरी कराने से बचें अतिआवश्यक केस में ऐसा किया जाता है। लोअर बैक पेन को आप चाहें तो डाइट और वर्कआउट में थोड़े से बदलाव करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं और डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें। कम दर्द में वर्क आउट किया जा सकता है।

Lower Back Pain की क्या होती है वजह? क्या बैकपेन में कर सकते हैं वर्कआउट, जानें जरूरी बातें
source: pexels

Lower Back Pain में अश्वगंधा देता है आराम

अश्वगंधा कमर दर्द से छुटकारा पाने में रामबाढ़ की तरह काम में आ सकता है। स्लिप डिस्क, घुटनों में दर्द, कमर दर्द और सर्वाइकल में जो दवाएं दी जाती है उन अधिकतर दवाओं में अश्वगंधा होता है। अश्वगंधा चूर्ण के सेवन से गठिया रोग व कमर दर्द में जल्द लाभ मिलता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करें तो आपको थोड़ा समय लगेगा लेकिन आराम जरूर मिलेगा। अश्वगंधा का इस्तेमाल चिकित्सक परामर्श से ही करना चाहिए। समान्य रुप से इसका इस्तेमाल दूध के साथ किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Drink: रोजाना पीएं ये नैचुरल ड्रिंक्स, चर्बी घटाने के लिए जिम और डाइटिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत

Tags

Share this story