WinterDestination: सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो उत्तराखंड की ये खूबसूरत जगह कर रही हैं इंतजार

 
WinterDestination: सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो उत्तराखंड की ये खूबसूरत जगह कर रही हैं इंतजार

Winter Destination on Uttarakhand: सर्दियों में हर कोई घूमने-फिरने का शौकिन होता है। हर कोई चाहता है कि वो भी नई-नई जगहों पर जाए। इस मौके पर सबसे बड़ा सवाल होता है कि कहां  पर जाए ? अगर बात भारत की करें तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों बारे में बताने जा रहे है जहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। जहां पर आपका पैसा वसूल हो जाएगा। वैसे आप उत्तराखंड की सैर करने के लिए जा सकता है। ये ठंड के दिनों में घूमने का सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।

कैसा रहता है उत्तराखंड में मौसम

यहां का मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में धूप निकल रही है। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट आती रहती है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक श्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण  हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।  इसके अलावा पहाड़ों में पाला और मैदानों में धुंध व कुहासा परेशानी बढ़ा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड का औली

अगर आपको भी एडवेंचर टूर पसंद है तो उत्तराखंड के चमोली जिले में बसा है खूबसूरत हिल स्टेशन औली। यहां पर हर साल लाखों सौलानी स्कीइंग के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से औली में कई सारी विंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी करवाई जाती है। जिसमें आप भाग ले सकते हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली स्की के लिए एक गंतव्य है। गढ़वाली में औली को औली बुग्याल अर्थात् “घास के मैदान” के नाम से जाना जाता है। यह समुद्रतल से 2500 मी० (8200 फीट) से 3050 मी० (10,010 फीट) तक की ऊंचाई पर स्थित है. औली जोशीमठ से सड़क या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

चमकदार ढलानों और स्वच्छ वातावरण के फेमस

औली अपनी चमकदार ढलानों और स्वच्छ वातावरण के कारण भारत में एक लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य है। यह हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य के साथ शंकुधारी और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है।

औली एशिया की सबसे लंबी और सबसे ऊंची केबल कार सवारी का दावा करता है, जो कुल 4 किलोमीटर की दूरी तय करती है। निचला स्टेशन जोशीमठ है और औली पहुंचने में लगभग 25 मिनट लगते हैं। इसमें 10 टावर हैं और यह एक बार में 25 यात्रियों को ले जा सकता है। वापसी की सवारी में एक व्यक्ति के लिए 1000 INR खर्च होता है।

  • प्रसिद्ध: कैम्पिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग।
  • प्रवेश शुल्क: कोई प्रवेश शुल्क नहीं।
  • समय: सुबह 07:00 से शाम 08:00 बजे तक।
  • अवधि: 2-3 घंटे।

ये भी पढ़ें- IRCTC:थाइलैंड घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC की ये ट्रिप कर देगी मूड फ्रैश, लखनऊ से होगी टूर पैकेज की शुरुआत

Tags

Share this story