World Asthma Day: आपका बच्चा तो नहीं हो रहा है अस्थमा का शिकार? अभी गौर कर लें ये बातें वरना हो जाएगी बहुत देर

 
World Asthma Day: आपका बच्चा तो नहीं हो रहा है अस्थमा का शिकार? अभी गौर कर लें ये बातें वरना हो जाएगी बहुत देर

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो फेफड़ों के माध्यम से श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है। गंभीर बात यह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को यह प्रभावित करते हैं। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस World Asthma Day के रूप में मनाया जाता है। बच्चों में अस्थमा के लक्षण 5 साल की उम्र से ही नजर आने लगते हैं। बस समय रहते हुए उन लक्षणों को पहनना बहुत जरूरी होता है।

World Asthma Day: बच्चों में दिखने वाले लक्षण

  • सांस लेते वक्त पेट सामान्य से अधिक हिलना।
  • खांसी आना, खासकर रात को ज्यादा खांसना।
  • सांस से घरघराहट की आवाज आना।
  • सामान्य गतिविधि करने पर भी तेज - तेज सांस आना।
  • बच्चे का जल्दी थक जाना।
  • खाना निगलने या पानी पीने में तकलीफ होना।
  • चेहरे और नाखून का रंग हल्का हो जाना या नीला पड़ जाना।
World Asthma Day: आपका बच्चा तो नहीं हो रहा है अस्थमा का शिकार? अभी गौर कर लें ये बातें वरना हो जाएगी बहुत देर
source: pexels

World Asthma Day: बच्चों में अस्थमा के कारण

बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बड़ों की तुलना में काफी कम और कमजोर होती है इसलिए वो जल्द ही मौसमी बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं, ठीक उसी तरह अस्थमा भी बच्चों को आसानी से चपेट में ले लेता है। सही समय पर पता लगाकर और बच्चे को सही देखभाल करके इस समस्या से को दूर किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

फैमिली में से किसी को अस्थमा होने या गर्भावस्था में मां के धूम्रपान करने से छोटे बच्चों में अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों में अस्थमा होने के पीछे रेस्पिरेटरी वायरस भी कारण हो सकता है।

World Asthma Day: अस्थमा से कैसे करें रोकथाम

  • बच्चों को एलर्जी वाली चीजों से दूर रखें।
  • लगातार सर्दी-खांसी पर डाक्टर को दिखाएं, लापरवाही न बरतें।
  • बच्चे के आसपास किसी को धूमपान न करने दें।
  • बच्चे को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाएं।
  • धूल-मिट्टी, गंदगी से बच्चों को दूर रखें।

यह भी पढ़ें- Paneer For Weight Loss: जी हां, वजन बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है पनीर, ये टिप्स करें फॉलो तेजी से कम होगा फैट

Tags

Share this story