Aaj ka panchang (01 फरवरी 2022): मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का कीजिए दान, मिलेगा पुण्य, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 
Aaj ka panchang (01 फरवरी 2022): मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का कीजिए दान, मिलेगा पुण्य, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka panchang (01 फरवरी 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है. जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है. ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं.

दिनांक: 01 फरवरी 2022
दिन: मंगलवार
ऋतु: शिशिर
अयन: दक्षिणायन
माह: माघ
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: उत्तर
सूर्य: मकर राशि
चंद्र: मकर राशि
सूर्योदय: प्रात: 07:08
सूर्यास्त: सायं 05:59
योग: वीयतिपात (सायं 06:03 तक)
तिथि: अमावस्या (दोपहर 11:15 तक)
नक्षत्र: श्रवण (सायं 07:44 बजे तक)
करण: नाग (प्रात: 10:08 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:04 से 12:46 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 05:49 से 06:13 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:23 से 03: 07 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 5:33 से लेकर 6:21 बजे तक)
अमृत काल: (प्रात: 10:18 से 11:45 तक)
राहुकाल: (दोपहर 15:40 से 17:03 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें. इससे आपको अपने पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही दान पुण्य भी करें. आज के दिन बजरंगबली के साथ भगवान राम की भी उपासना करें. साथ ही हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उनका श्रृंगार करें. आज उड़द की दाल, कंबल और अन्न का दान करें. महिलाएं व्रत धारण करें. आप चाहे तो मौन व्रत भी धारण कर सकते हैं. आज सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं. आज के दिन हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें. आज उत्तर दिशा की यात्रा पर जाने से पहले घर से गुड़ खाकर निकलें.

Tags

Share this story