Adhikmaas 2023: इस बार 2 महीनों तक मनाया जाएगा सावन का महीना, जानें क्यों…

 
Adhikmaas 2023: इस बार 2 महीनों तक मनाया जाएगा सावन का महीना, जानें क्यों…

Adhikmaas 2023: चैत्र महीने के आरंभ होते ही हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो जाता है. ऐसे में बीते नवरात्रि के आरंभिक समय से हिंदू नव वर्ष शुरू हो चुका है. हिंदू नव वर्ष के आरंभ होने पर ही संपूर्ण वर्ष के सभी व्रत और त्योहार निर्धारित किए जाते हैं. ऐसे में हिंदू नव वर्ष का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार हिंदू नव वर्ष के मुताबिक 2023 का पूर्ण साल 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होगा. इस बार अधिक मास भी लगने वाला है, जिस वजह से सावन के महीने पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. हमारे आज के इस लेख में हम आपको सावन के महीने में इस बार क्या खास रहने वाला है इसके बारे में बताइए. चलिए जानते हैं….

इस बार सावन का महीना क्यों है खास?

हिंदू नव वर्ष के मुताबिक साल 2023 12 महीनों की जगह 13 महीने का होगा. ऐसे में अतिरिक्त 1 महीने को अधिक मास और पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है. अधिक मास सदैव भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस महीने में दान पुण्य और तीर्थ स्थान की यात्रा करना बेहद शुभ माना गया है.

WhatsApp Group Join Now

इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से आरंभ होकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगा, ऐसे में अधिक मास की वजह से इस बार सावन का महीना लगभग 2 महीने तक मनाया जाएगा, जोकि शिव भक्तों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस प्रकार, हिंदू नव वर्ष के मुताबिक साल 2023 12 नहीं बल्कि 13 महीने का होगा.

ये भी पढ़ें:- आज से शुरू हो रहा है नया साल, जानें क्यों है इस बार हिंदू नव वर्ष इतना खास

इस दौरान दिन और समय के अंतराल को करीब 1 महीने तक जोड़ा जाएगा, जिससे 12 महीने 13 महीनों में परिवर्तित हो जाएंगे. जोकि धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. इस प्रकार आपको सावन के दिनों में इस बार भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक महीना अधिक मिलने वाला है.

Tags

Share this story