comscore
Tuesday, March 21, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलBraj Holi 2023: ब्रज धाम में शुरू हो गया रंगों का त्योहार, जानें किस दिन मनाई जाएगी कौन-सी होली?

Braj Holi 2023: ब्रज धाम में शुरू हो गया रंगों का त्योहार, जानें किस दिन मनाई जाएगी कौन-सी होली?

Published Date:

Braj Holi 2023: हिंदू धर्म में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसके अलावा ब्रज धाम जैसे मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली संपूर्ण भारतवर्ष में काफी प्रसिद्ध है. भारत में ब्रज धाम की होली को देखने के लिए दूर विदेशों से लोग यहां पहुंचते हैं. ब्रज में होली का पर्व पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है. इस दौरान यहां मौजूद लोग भक्ति भाव में डूबे हुए होकर होली का पर्व मनाते हैं और आनंदित होते हैं. ब्रज धाम में कई प्रकार से होली का पर्व मनाया जाता है,

ऐसे में यदि आप भी इस होली मथुरा, वृंदावन या बरसाने की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको अवश्य ही इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वहां पर किस दिन कौन-सी होली मनाई जाएगी? तो चलिए जानते हैं….

ब्रज धाम में किस दिन होगा कैसी होली का आयोजन?

वैसे तो इस बार होली 7 और 8 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन ब्रज धाम में होली होलाष्टक के दिनों से ही शुरू हो जाती है, ऐसे में यहां पर होली को बेहद बड़े स्तर पर मनाया जाता है, जिसकी संपूर्ण जानकारी आगे हम जानेंगे.

27 फरवरी 2023 लड्डू मार होली ( इस होली का आयोजन बरसाना में किया जाता है और यह होली बरसाना स्थित राधा रानी के श्रीजी मंदिर में खेली जाती है)

28 फरवरी 2023 लट्ठमार होली ( इस होली का आयोजन बरसाना में ग्वालिनों और ग्वालों वालों के बीच किया जाता है)

1 मार्च 2023 नंदगांव की लट्ठमार होली ( इस बार नंद गांव में 1 तारीख को लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा)

3 मार्च 2023 मथुरा की होली ( इस दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में रंग खेला जाता है)

4 मार्च 2023 छड़ी मार होली ( इस होली का आयोजन गोकुल में किया जाता है)

7 मार्च 2023 द्वारिकाधीश मंदिर का डोला (इस दिन मथुरा में चौबों का ढोला निकाला जाता है, जिसका आयोजन

मथुरा में होता है)

8 मार्च 2023 दाऊजी का हुरंगा ( इसका आयोजन पूरे ब्रजमंडल में किया जाता है, जो कि मुख्य तौर पर बलदेव मंदिर से निकाला जाता है)

ये भी पढ़ें:- भारत समेत समूचे विश्व में सबसे पहले यहां होता है होलिका दहन, जानें इस स्थान का अनोखा रहस्य

12 मार्च 2023 रंगनाथ जी की होली ( रंग पंचमी वाले दिन रंगनाथ जी की होली पूरे ब्रज मंडल में खेली जाती है)

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Thandai Recipes: गर्मी में फिरनी की ठंडाई का उठाएं लुत्फ, झट से सीखें रेसिपी

Thandai Recipes: मौसम अब दिन प्रतिदिन बदल रहा है।...

Earthquake: भूकंप से हिली दिल्ली के साथ नोएडा की धरती, घरों से बाहर भागे लोग

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Aaj ka rashifal: आज किस पर मेहरबान होंगे बुध और किसको झेलना पड़ेगा नुकसान, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Truke Earbuds: 48 घंटे के बैकअप का दावा करने वाला आ गया ईयरबड्स, जानिए कीमत

Truke Earbuds: थियेटर में हर बार सिनेमा देखने में...

Greater Noida: रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित कैलाशपुर रेलवे लाइन के...

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में चोरों ने बोला धाबा, कर दिया ये कांड

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन...