Chaitra Navratri 2022: नौ देवियों के नौ स्वरूपा मन्त्रों का करें जाप, दूर होगा जीवन से हर दुर्भाग्य...

 
Chaitra Navratri 2022: नौ देवियों के नौ स्वरूपा मन्त्रों का करें जाप, दूर होगा जीवन से हर दुर्भाग्य...

Chaitra Navratri 2022: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से आरंभ होगी तथा 11 अप्रैल 2022 को इन नवरात्रि का अंतिम दिन मनाया जाएगा.

हम सभी जानते हैं कि महिषासुर का अंत करने के लिए देवी शक्ति से नौ दिव्य शक्तियों का प्रकाश दिव्यमान हुआ था. देवी शक्ति के इन नौ स्वरूपों के साथ महिषासुर नामक दैत्य का अंत किया गया. जिसके बाद से हिन्दू धर्म में देवी के इन नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है.

ये भी पढ़े:- इन दिनों भूलकर भी ना करें ये काम, वरना जिन्दगी भर उठाना पड़ सकता है नुकसान

नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन देवी के एक स्वरूप की पूजा की जाती है. प्रत्येक देवी की उपासना हेतु एक प्रमुख मंत्र का जाप भी किया जाता है. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ रूपों के मंत्रों के विषय में, जिनके उच्चारण से देवी के यह नव स्वरूप होंगी अत्यंत प्रसन्न…

WhatsApp Group Join Now

प्रथम दिन - माता शैलपुत्री
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:'

द्वितीय दिन - माता ब्रह्मचारिणी
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिणे नम:'

तृतीय दिन - माता चंद्रघंटा
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चंद्राघटायै नम:'

चतुर्थ दिन - माता कूष्माण्डा
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्माण्डायै नम:'

पंचम दिन - माता स्कंदमाता
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कांदायै नम:'

षष्ट दिन - माता कात्यायनी
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:'

सप्तम दिन - माता कालरात्रि
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:'

अष्टम दिन - माता महागौरी
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी नम:'

नवम दिन - माता सिद्धिदात्री
मंत्र - 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्र्यै नम:'

इस प्रकार, उपरोक्त मंत्रों का जाप करने से नवरात्रि के दिनों में आप देवी दुर्गा का आशीर्वाद पा सकते हैं.

Tags

Share this story