Chanakya Niti: इन 3 मामलों में पुरुषों से बहुत आगे होती हैं महिलाएं, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य!

 
Chanakya Niti: इन 3 मामलों में पुरुषों से बहुत आगे होती हैं महिलाएं, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी ग्रंथ में ऐसी-ऐसी बातें लिखी है जिसे पुरुष या स्त्री अपने जीवन में स्वीकार कर लें तो उसके जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाएं. वहीं इस बार चाणक्य ने इन तीन मामलों में महिलाओं को पुरुषों से बहुत आगे माना है. हो सकता है कि ये बातें आपको न समझ आएं या आपके सर के ऊपर से जाएं लेकिन चाणक्य अपने ग्रंथ में लिखने के साथ ही सारी बातों को समझाया भी है तो चलिए जानते हैं...

1. पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं महिलाएं

पुरुषों के मुकाबले एक स्त्री ज्यादा समझदार होती है और हर फैसला सोच समझकर ही लेती है, जबकि पुरुष बिना सोचे समझे फैसले लेकर बाद में पछताते हैं. एक स्त्री का धैर्य ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. धैर्य और समझदारी से लिए फैसले परिवार को भी आगे बढ़ने में मदद करते हैं.

WhatsApp Group Join Now

2. महिलाओं में होती है अधिक हिम्मत

सामान्य तौर पर पुरुषों को स्त्री से ज्यादा हिम्मत वाला माना जाता है, लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार सच इससे परे है. आचार्य चामक्य कहते हैं कि हिम्मत एक स्त्री में पुरुष से ज्यादा होती है और एक स्त्री हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करती है.

3. पुरुषों से अधिक भावुक होती हैं महिलाएं

एक स्त्री में भावुकता और करुणा के भाव होना स्वभाविक है और ये दोनों की गुण एक स्त्री को एक पुरुष के मुकाबले ज्यादा संवेदनशील बनाते हैं, लेकिन इसे स्त्री की कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. संवेदनशीलता के साथ लिए गये फैसले आगे वाले वक्त में प्रभावी होते हैं, और तब आप ऐसी स्त्री के सामने नतमस्तक हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: जीवनसाथी चुनते समय इन 4 बातों का रखें विशेष तौर पर ध्यान, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!

Share this story

From Around the Web

Icon News Hub