Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण वाले दिन करे इन चीजों का दान, सारी समस्याओं का होगा निवारण

 
Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण वाले दिन करे इन चीजों का दान, सारी समस्याओं का होगा निवारण

ग्रहणो को हमारे देश में एक आस्था के रूप में देखा जाता हैं। बड़े-बुजुर्गो का ग्रहणो के प्रति कई अलग-अलग चीजें होती हैं। जिसमें कभी रात में खीर रख देना और सुबह उसे खाने से शारीरिक बीमारी नहीं होती है। सूर्य ग्रहण में जब तक अवधि हो तब तक खाना नहीं खाएँगे एवम् अनेको प्रकार की रीत होती हैं। जो की साइंटिफिक प्रूव्ड होती हैं। खगोलीय और ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल का

आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन को पड़ रहा हैं।हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। हालांकि ये चंद्रग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है इस कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। लेकिन भारतीय ज्योतिष और हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने के लिए दान का विधान है।

WhatsApp Group Join Now

आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों का दान करने के क्या हैं लाभ :-

1-धन-धान्य की प्राप्ति के लिए दान ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ होता है। ऐसा करने से चंद्र दोष समाप्त होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। चंद्र ग्रहण के काल में चावल,चीनी,सफेद मिठाई या चांदी दान करने का विधान है।

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण वाले दिन करे इन चीजों का दान, सारी समस्याओं का होगा निवारण
Source-Naiduniya

2- नौकरी में तरक्की के लिए दान नौकरी या कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करके तिल या तिल से बने हुए समान का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, और सफलता की राह खुलती है।

3- जीवन में शांति के लिए दान अगर आपका जीवन तरह-तरह की परेशानियों और उलझनों से घिर गया है तो चंद्र ग्रहण के बाद मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। ग्रहण के काल में घर से निकलना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के बाद पास की नदी या तालाब में मछलिओं को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए।

4- रोग मुक्ति के लिए दान रोग मुक्ति के लिए चंद्र ग्रहण के बाद एक चांदी का कटोरा लें उसमें चांदी का सिक्का रख कर अपनी छाया देखें। इसके बाद कटोरे और सिक्के दोनों को दान कर दें। असाध्य रोग में भी सुधार होने लगेगा।

5- विवाद सुलझाने के लिए अगर आप लंबे समय से कोर्ट के मुकदमें या विवाद में फंसे हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद किसी मंदिर में जा कर सफेद रंग के फूल भगवान शंकर को अर्पित करें।

यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण के दौरान सतर्क रहें गर्भवती महिलाएं, वरना चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

यह भी देखे:

https://youtu.be/fqb9IJrDE8I

Tags

Share this story