सूर्य ग्रहण के दिन इन चीजों का करें दान, घर में हमेशा रहेगी खुशहाली

 
सूर्य ग्रहण के दिन इन चीजों का करें दान, घर में हमेशा रहेगी खुशहाली

सूर्य ग्रहण को हमारे देश में एक आस्था के रूप में देखा जाता रहा हैं। बड़े-बुजुर्गो का ग्रहणो के प्रति कई अलग-अलग नज़रिया होता हैं। जिसमें कभी जब तक सूर्य ग्रहण हैं, तब तक अन्न का सेवन नहीं करना या कुछ लोगों का मानना हैं की खाने में नीम के पत्ते डालने से सूर्य ग्रहण के दौरान पड़ने वाली हानिकारक चीजो का प्रभाव कम रहता हैं। सूर्य ग्रहण में जब तक अवधि हो तब तक खाना नहीं खाएँगे एवम् अनेको प्रकार की रीत होती हैं। जो की साइंटिफिक प्रूव्ड होती हैं। खगोलीय और ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल का सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को पड़ रहा हैं।

शनैश्चरी अमावस्या के दिन ही साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। एशिया को छोड़कर अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में दिखाई देगा। ग्रंथों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। साथ ही, इस समय अन्न-जल ग्रहण करने की भी मनाही होती है। इस दिन स्नान- दान और पूजा-पाठ आदि का विशेष महत्व हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के दौरान दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। साथ ही, सभी दुख और दर्द से छुटकारा मिलता हैं।

WhatsApp Group Join Now

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान किन चीजों का दान किया जाना चाहिए:-

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन चीजों का दान

-सूर्य ग्रहण के दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व है. कहते हैं कि इस अवधि में गरीबों और जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें। कहते हैं कि इसके पुण्य प्रताप से अमोघ फलों की प्राप्ति होती हैं।साथ ही, पितरों को मोक्ष प्राप्त होता हैं।

सूर्य ग्रहण के दिन इन चीजों का करें दान, घर में हमेशा रहेगी खुशहाली
Image credit: pixabay

-सूर्य ग्रहण के दौरान जूते का दान करना लाभदायी होता हैं। ऐसा करने से जीवन में समृद्धि का आगमन होता हैं। जूते का दान करने से राहु-केतु का प्रभाव कम होता हैं।

-अमावस्या के दिन दान आदि करने से पितरों को सद्गति की प्राप्ति होती है। इसके लिए शनैश्चरी अमावस्या के दिन अन्न-जल का दान करना चाहिए। इतना ही नहीं, जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करें।

-कहते हैं कि ग्रहण के समय और ग्रहण के बाद गाय को चारा और पक्षियों को दाना देना लाभकारी होता है।

-बताया गया है कि ग्रहण काल में कंबल का दान उत्तम होता हैं। इससे करियर और कारोबार को सफलता मिलती हैं। कारोबार में अस्थिरता को दूर करने के लिए इस दिन काले कंबल का दान करें।

-ज्योतिषियों की मानें तो शनि कमजोर होने पर शनि अमावस्या के दिन दान जरूर करें।

यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि “The VOCAL News Hindi” किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़े: Surya Grahan 2021: जानिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन राशियों को देगा लाभ

यह भी देखे:

https://youtu.be/PvIDK9dtVuQ

Tags

Share this story