comscore
Wednesday, March 29, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलGuruwar ka vrat: अगर आप भी रखना चाहते हैं गुरुवार के व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम

Guruwar ka vrat: अगर आप भी रखना चाहते हैं गुरुवार के व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम

Published Date:

Guruwar ka vrat: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरुदेव बृहस्पति की आराधना का दिन है. भगवान विष्णु जिन्हें जगत के पालनहार के तौर पर पूजा जाता है, आज गुरुवार का दिन उनकी ही विशेष पूजा अर्चना का दिन है. ऐसे में यदि आप भी गुरुवार के दिन व्रत रखकर पुण्य कमाना चाहते हैं, और अपने जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आपको गुरुवार के दिन व्रत रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए. ताकि आपको गुरुवार के व्रत का फल प्राप्त हो सके. तो चलिए जानते हैं…

Vishnu puja
Image credit:- thevocalnewshindi

गुरुवार के दिन व्रत के नियम जरूर जानें…

1. गुरुवार के दिन स्नान आदि से निर्वत होकर भगवान विष्णु के व्रत का संकल्प लें.

2. इसके साथ ही आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र भी अर्पित करना चाहिए.

3. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा को घर के पूजा घर या फिर केले के पेड़ की जड़ में रखें, इसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करें.

4. इसके बाद हल्दी और एक लोटे में जल लेकर उसे पूजा के स्थान पर रखें

5. गुरुवार के दिन व्रत रखते समय भगवान विष्णु को गुड़ और चने की दाल का भोग अवश्य लगाएं.

6. इसके बाद गुरुवार के व्रत की कथा और आरती और मंत्र का जाप अवश्य करें.

तत्पश्चात भगवान विष्णु की कथा समाप्त होने के बाद हल्दी वाले पानी को पेड़ केले की जड़ में या फिर अन्य किसी पौधे में चढ़ा दें, ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होते हैं.

vishnu ji
Image credit:- thevocalnewshindi

गुरुवार के व्रत के दौरान बरतें सावधानी

1. यदि आप पहली बार गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहते हैं, तो आपको ध्यान रखना चाहे कभी भी पौष महीने के गुरुवार से व्रत का संकल्प ना करें.

2. कभी भी पुष्य नक्षत्र में गुरुवार के व्रत शुरू नहीं करने चाहिए, इसके साथ ही गुरुवार के दिन आपको केले के पेड़ की विधि विधान से पूजा अवश्य करनी चाहिए.

3. जिस तरह से सोलह सोमवार के व्रत रखे जाते हैं उसी तरीके से आप 16 गुरुवार के व्रत का भी नियम से पालन कर सकते हैं.

4. गुरुवार के दिन व्रत रखने के दौरान आपको गाय को गुड़ और रोटी भी जरूर रहनी चाहिए, ऐसा करने से आपसे भगवान विष्णु खुश हो जाते हैं.

5. इस दिन व्रत रखने के दौरान आपको भूल से भी केले, चावल और उड़द की दाल का सेवन नहीं करना है.

6. गुरुवार व्रत के दौरान आपको अवश्य ही पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा पीले रंग के फूलों से ही करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:- भगवान विष्णु की गुरुवार के दिन ही क्यों की जाती है आराधना? ये है कारण

7. इस दिन भूल से भी आपको ना तो नाखून काटने चाहिए, और ना ही बाल बढ़ाने चाहिए और ना ही सिर धोना चाहिए, वरना आपसे ईश्वर नाराज हो जाते हैं.

8. गुरुवार के दिन आपको पीले रंग के कपड़ों और पीली रंग की वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है.

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे बुध, और किस राशि को बुध को मनाने की होगी ज़रूरत?

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के...

Hair Care Tips: लुक दिखने लगा है ओल्ड एच? 5 टिप्स से गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल!

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है...

श्रम शक्ति भवन के सामने  ईपीएस 95 पेंशनरों ने किया मूक धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,  न्यूनतम 7500/- रुपये मासिक पेंशन एवं महंगाई...

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली, हुआ भव्य स्वागत

Greater Noida: नवरात्र सप्ताह के पहले दिन 22 मार्च को...

Nitin Gadkari ने नागपुर में दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ले सकते हैं चुनावी राजनीति से रिटारमेंट, जानें

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...