comscore
Saturday, April 1, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलVishnu sahasranamam: गुरुवार के दिन करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, नारायण हर लेंगे सारी दुविधा

Vishnu sahasranamam: गुरुवार के दिन करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, नारायण हर लेंगे सारी दुविधा

Published Date:

Vishnu sahasranamam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की उपासना का दिन माना गया है. ऐसे में यदि भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए आप भी गुरुवार के दिन विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं. तो आपको अवश्य ही भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद मिलता है, और जगत के पालनहार आपकी सारी चिंताओं को दूर कर देते हैं. ऐसे भी आप भगवान विष्णु के हजार नाम यानी विष्णु सहस्त्रनाम का नियमित तौर पर गुरुवार के दिन जाप करते हैं,

guruwar remedies
Image credit:- thevocalnewshindi

तो आपको अवश्य ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन में आने वाले हर संकट को श्रीहरि हर लेते हैं. तो चलिए जानते हैं विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का जाप करने से होने वाले लाभ के बारे में….

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के फायदे

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के फायदों का स्वयं महाभारत के पितामह भीष्म ने गुणगान किया था, जब वह बाणों की शैय्या पर लेटे थे तब पांडव युधिष्ठिर ने उनसे इस संसार के सभी कष्टों से पार लगाने के लिए किस शक्ति की उपासना की जाए इस बारे में पूछा, भगवान विष्णु के हजार नाम यानी विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के जाप को करने की सलाह दी.

1. इस पाठ का जाप करने से व्यक्ति को जीवन में सुख वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही व्यक्ति को आरोग्य जीवन भी प्राप्त होता है.

2. जो व्यक्ति नियमित तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का जाप करता है, उस पर संसार की किसी भी प्रकार की विपदा और आपदा का प्रभाव नहीं पड़ता.

ekadashi
Image credit:- thevocalnewshindi

3. इसके अलावा विष्णु सहस्त्रनाम पाठ गुरुवार या नियमित तौर पर जाप करने से व्यक्ति पर भगवान श्री हरि अपनी कृपा बनाए रहते हैं, और उस व्यक्ति की सभी मनोकामना को विष्णु जी पूर्ण करते हैं.

4. एकमात्र विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का जाप करने से व्यक्ति पर काला जादू और टोने टोटके का कोई असर नहीं होता, और उसका जीवन हमेशा के लिए सफल हो जाता है.

ये भी पढ़ें:- जिनकी हथेली पर बने होते हैं ये चिन्ह, भगवान विष्णु उनसे हमेशा रहते हैं खुश

5. विष्णु सहस्रनाम का पाठ यदि आप रोजाना नहीं कर पा रहे हैं तो इसका एक उपयोगी मंत्र भी आप रोजाना जब सकते हैं, जिससे भी आपको बेहद फल प्राप्त होता है.

नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे,
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नमः’।।

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Noida: एक्शन में नोएडा प्राधिकरण, 182 करोड़ का बकाया होने पर तीन टॉवर किए सील

Noida: नोएडा प्राधिकरण बकाएदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने...

इंदौर हादसे में मौत के कुएं से निकले शख्स ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी रूह

IndoreTemple: इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में...

Monalisa ने चमचमाती साड़ी पहन ‘देसी गर्ल’ पर लगाए गजब ठुमके, वीडियो देख पतली कमर पर अटकी फैंस की निगाहें

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया...