comscore
Wednesday, March 22, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलHoli 2023: होली के दिन किस देवी-देवता को चढ़ाएं कौन-सा रंग? जिससे पूरी हो आपकी सारी मनोकामनाएं…

Holi 2023: होली के दिन किस देवी-देवता को चढ़ाएं कौन-सा रंग? जिससे पूरी हो आपकी सारी मनोकामनाएं…

Published Date:

Holi 2023: होली का पर्व केवल उमंग और उत्साह लेकर ही नहीं आता बल्कि होली का विशेष धार्मिक महत्व है. होली के दिन आप कई सारे देवी देवताओं की उपासना करके लाभ कमा सकते हैं, होली वाले दिन ना केवल भगवान श्रीकृष्ण बल्कि महादेव को भी गुलाल लगाने का प्रचलन है. कहा जाता है यदि आप इस दिल में लोगों के साथ साथ ईश्वर के साथ भी होली का पर्व विधि विधान से मनाते हैं, तो आपको अवश्य ही ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको होली के दिन किस देवता को कौन सा रंग चढ़ाने से लाभ होगा. तो चलिए जानते हैं….

Holi 2023
Image credit:- unsplash

होली के दिन किस देवी-देवता को अर्पित करें कौन-सा रंग?

होली वाले दिन यदि आप भगवान गणेश को नारंगी या फिर सिंदूर वाला रंग लगाते हैं, या चढ़ाते हैं तो आपको भगवान गणेश जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है. ऐसे में आपको सबसे पहले भगवान गणेश को ही होली का रंग लगाना चाहिए.

अगर आप भगवान श्री कृष्ण को पीले रंग का गुलाल चढ़ाते हैं, तो आपको अवश्य ही श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती हैं. इसके अलावा आप माता सरस्वती और भगवान श्रीराम को भी पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं, इससे आप पर भगवान की कृपा बनी रहती है.

holi 2023
Image credit:- thevocalnewshindi

होली वाले दिन महादेव को आप लाल और नीले रंग का गुलाल चढ़ा सकते हैं, कई लोग महादेव को होली वाले दिन भस्म अर्पित करते हैं, माना जाता है ऐसा करने से भी भगवान शिव आप से बहुत प्रसन्न होते हैं.

ये भी पढ़ें:- भारत में केवल इन 3 जगहों पर नहीं मनाया जाता है होली का त्योहार, ये है वजह…

इसके अलावा आप लक्ष्मी माता, दुर्गा देवी और हनुमान जी को लाल रंग का गुलाल लगा सकते हैं, इससे आपको अवश्य ही उनका विशेष कृपा प्राप्त होती है और आपको लाभ होता है.

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Delhi Budget 2023-24: 78,800 करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला?

Delhi Budget 2023-24: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash...

UPSC Interview Questions: हजार झीलों की भूमि किस देश को कहा जाता है?

UPSC Interview Questions: UPSC क्लियर करना हर नवयुवा का...

Pakistan Economic Crisis: पाक हुकुमत को सब्सिडी देना पड़ा महंगा, IMF ने मांगा जवाब

Pakistan Economic Crisis: कंगाली से जूझ रहे पाकिस्‍तान ने...

ICMAI CMA Result 2023 हुआ जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

ICMAI CMA Result 2023: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सेशन एग्जाम के...