{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Holi 2023 Rangoli: होलिका दहन के चारों तरफ क्यों बनाई जाती है रंगोली? ये है कारण…

 

Holi 2023 Rangoli: हिंदू धर्म में हर साल पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. होली वाले दिन विशेष तौर पर होलिका माता की आराधना की जाती है और उनसे जीवन में सुख शांति की कामना की जाती है. ऐसे में यदि आप भी हर साल होली का त्योहार बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं, हमारी आज की तारीख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों होलिका दहन वाले दिन होली के चारों तरफ रंगोली बनाई जाती है, इसका क्या धार्मिक महत्व है? इसके साथ हम आज हमारे आज के इस लेख में हम आपको रंगोली के नए डिजाइन से भी रूबरू कराएंगे, तो चलिए जानते हैं…

Image credit:- thevocalnewshindi

होली पर क्यों बनाई जाती है रंगोली?

होलिका दहन के आसपास रंगोली बनाने से सकारात्मक उर्जा का वास होता है, इसके साथ ही व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है. रंगोली बनाने से व्यक्ति की उंगलियां ज्ञान मुद्रा की तरह प्रतीत होती हैं, जो कि व्यक्ति को कई सारे मानसिक और आत्मिक प्रभाव प्रदान करती हैं.

ये भी पढ़ें:- होली से एक दिन पहले क्यों किया जाता है होलिका दहन, ये है प्रमुख कारण…

इसके अलावा रंगोली में इस्तेमाल होने वाले रंगों का हमारे मन मस्तिष्क पर एक विशेष प्रभाव पड़ता है, ऐसे में होली पर बनाई जाने वाली रंगोली से आसपास का वातावरण बेहद सुखद हो जाता है और आपको तनाव महसूस नहीं होने पाता.

यहां देखे होली रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन