Karwa Chauth 2021: इस दिन राशि के अनुसार चुनें रंग, पति का स्वास्थ रहेगा मस्त, रिश्ता होगा और भी गहरा

 
Karwa Chauth 2021: इस दिन राशि के अनुसार चुनें रंग, पति का स्वास्थ रहेगा मस्त, रिश्ता होगा और भी गहरा

नई दिल्ली: हिंदू धर्म के अनुसार करवा चौथ (Karwa Chauth) का दिन एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिन्दू महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वस्थ और निरोगी होने की कामना करतीं हैं। साथ ही इस दिन महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजाररहता क्योंकि चंद्र दर्शन के बाद अपना यह व्रत खोल सकतीं हैं।

Karwa Chauth 2021: इस दिन राशि के अनुसार चुनें रंग, पति का स्वास्थ रहेगा मस्त, रिश्ता होगा और भी गहरा
Image Credit: Instagram

करवा चौथ को शास्त्रों के अनुसार सौभाग्य वृद्धि का दिन माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अगर राशि के अनुसार रंग पहनतीं हैं तो उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है, जोड़े के बीच प्यार बना रहता है, साथ ही पति- पत्नी का रिश्ता और गहरा होता है। तो आइए जानते है किस राशि की महिला के लिए इस खास दिन कौनसा रंग पहनना शुभ रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
  1. मिथुन राशि- करवा चौथ के दिन मिथुन राशि वालीं महिलाओं के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
  2. वृषभ राशि- इस राशि की महिलाओं का सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना करें।
  3. मेष राशि- इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करें। उनके लिए यह रंग बहुत शुभ होगा।
  4. कर्क राशि- इस राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन शुभ रंग लाल रहेगा।
  5. सिंह राशि- इस राशि वालीं महिलाओं के लिए लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ होगा।
  6. कन्या राशि- करवा चौथ दिन अगर कन्या राशि की महिलाएं लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें तो उनका दिन मंगलमय होगा।
  7. तुला राशि- वालीं महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग उस दिन धारण करें। उनके लिए बहुत शुभ होगा।
  8. वृश्चिक राशि- इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन आप महरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं।
  9. धनु राशि- इस राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  10. कुंभ राशि- इस राशि की महिलाएं नीले रंग या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण कर सकती हैं, उनका दिन मंगलमय होगा।
  11. मीन राशि- इस राशि की महिलाएं पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें।
  12. मकर राशि- वालीं महिलाएं अगर करवा चौथ के दिन नीला रंग धारण करतीं हैं तो यह रंग उनके लिए बहुत शुभ रहेगा।
Karwa Chauth 2021: इस दिन राशि के अनुसार चुनें रंग, पति का स्वास्थ रहेगा मस्त, रिश्ता होगा और भी गहरा

ये भी पढ़ें: Karwachauth 2021- करवाचौथ पर महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, माना जाता है अशुभ

जरूर देखें: Business Idea- हर सीजन में चलेगा ये काम, 2 लाख रुपये महीने में पैदा होगा दाम, आज ही शुरुआत करें

https://www.youtube.com/watch?v=iIZRQTlJ908

Tags

Share this story