Makar sankranti 2022: जानिए, इस वर्ष मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, तिथि और दान का समय

 
Makar sankranti 2022: जानिए, इस वर्ष मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, तिथि और दान का समय

Makar Sankranti: मकर संक्रांति हर वर्ष 14 जनवरी को मनाई जाती है. इस दिन विशेषकर सूर्य देवता की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस त्योहार को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. कहीं-कहीं पर संक्रांति को उत्तरायण पर्व कहकर भी संबोधित किया जाता है. मकर संक्रांति वाले दिन दान पुण्य और गंगा स्नान आदि का विशेष महत्व है. इस दौरान खिचड़ी, तिल, गुड़, घी, पापड़, मूली, अचार, गन्ना समेत 14 खाद्य पदार्थों का दान किया जाता है.

माना जाता है संक्रांति वाले दिन ऐसा करने से व्यक्ति को कई जन्मों का शुभ फल इसी जन्म में प्राप्त होता है. ऐसे में हमारे आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको मकर संक्रांति 2022 का शुभ मुहूर्त और दान पुण्य के निर्धारित समय के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

WhatsApp Group Join Now

मकर संक्रांति 2022 का शुभ मुहूर्त

तिथि: द्वादशी

दिनांक: 14 जनवरी 2022

दिन: शुक्रवार

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश का समय: दोपहर 2:42 बजे

संक्रांति स्नान काल: सुबह 8:05 से दोपहर 2 बजे तक

पुण्यकाल: दोपहर 2:43 से शाम 5:45 तक

महा पुण्यकाल: दोपहर 2:43 से शाम 4:28 तक

इस प्रकार, मकर संक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति वाले दिन ही महाभारत काल के भीष्म पितामह ने देह त्यागा था, साथ ही भगवान शिव ने विष्णु जी को आत्मज्ञान दिया था. जिस कारण इस दिन का पौराणिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है.

Tags

Share this story