Lucky Women sign: जिनके शरीर पर होते हैं ये निशान, उन महिलाओ में बसती हैं देवी लक्ष्मी..

 
Lucky Women sign: जिनके शरीर पर होते हैं ये निशान, उन महिलाओ में बसती हैं देवी लक्ष्मी..

Lucky Women sign: देवी लक्ष्मी को हिंदू धर्म में काफी विशेष दर्जा दिया गया है. मान्यता है कि जहां देवी लक्ष्मी विराजती हैं, वहां कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है. देवी लक्ष्मी अपने उस भक्त पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं, जोकि सच्ची निष्ठा औऱ समर्पण के साथ उनकी भक्ति करता है. हमारे समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है. यही काऱण है कि नवरात्रों में छोटी कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है. हमारे आज के इस लेख में, हम आपको सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर बताएंगे, कि कौन सी महिलाएं इतनी भाग्यवान होती हैं.

ये भी पढ़े:- जीवन में चाहते हैं बनी रहे शांति, तो वास्तु की इन बातों का अवश्य रखें ध्यान….

जिन पर आरंभ से ही देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है. इतना ही नहीं, माना जाता है कि जिन महिलाओं के शरीर पर ये निशान होते हैं, वे साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं. हालांकि हमारे शरीर पर मौजूद तिल भी हमारे बारे में काफी कुछ बताते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के शरीर पर बने इन चिह्नों के आधार पर ये बताया गया है, कि ऐसी महिलाएं साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं. तो चलिए जानते हैं…

WhatsApp Group Join Now
https://www.youtube.com/watch?v=D_SpsYP6HoA

महिलाओं के शरीर पर मौजूद ये निशान बनाते हैं उन्हें भाग्यशाली…

जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता दिखाई दे, ऐसी महिलाएं घर परिवार को आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत रखती हैं. यानि इनके घर में होने पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है.

जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है, उन्हें ससुराल में काफी मान सम्मान प्राप्त होता है. और वह हर जगह काफी नाम कमाती हैं.

Lucky Women sign: जिनके शरीर पर होते हैं ये निशान, उन महिलाओ में बसती हैं देवी लक्ष्मी..

जिन महिलाओं की हाथ की उगंलियां लंबी होती हैं, ऐसी महिलाएं भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं. साथ ही उनके जीवनसाथी जीवन में काफी तरक्की करते हैं.

जिन महिलाओं के पैर के तलवे में शंख, कमल औऱ चक्र का निशान बना होता है, वह साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं.

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा चौड़ा औऱ गोल होता है, वे महिलाएं भी अपने परिवार के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं.

Tags

Share this story