Somvati Amavasya 2023: इस अमावस्या ये उपाय करने पर खुश होंगे पूर्वज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

 
Somvati Amavasya 2023: इस अमावस्या ये उपाय करने पर खुश होंगे पूर्वज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. सावन महीने की अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जानते हैं. सोमवती अमावस्या साल 2023 में 17 जुलाई को मनाई जाएगी. सावन के महीने में पड़ने की वजह से इस अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है. सोमवती अमावस्या के दिन यदि आप सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ महादेव की उपासना करते हैं, तो महादेव आपके जीवन के सारे संकट हर लेते हैं. वैसे तो अमावस्या की तिथि पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति अमावस्या के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार दान पुण्य करता है, उसके पितर उससे प्रसन्न होते हैं. ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं…

WhatsApp Group Join Now

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) का शुभ मुहूर्त

17 जुलाई 2023 को प्रातः 7:05 से लेकर 10:40 तक

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) के उपाय

1. अमावस्या वाले दिन यदि आप जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या गुड़ का दान करते हैं, तो आपको अवश्य ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

2. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव को धतूरा, कच्चा दूध, भांग, बेलपत्र आदि जरूर चढ़ाएं, इससे महादेव के साथ माता पार्वती भी आपसे प्रसन्न होती हैं.

3. अमावस्या वाले दिन आपको यदि गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करते हैं, तो आपको सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

4. सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) के दिन यदि आप किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, और इस दौरान यदि आप पितरों के लिए जल का तर्पण देते हैं, तो इससे आपके पितर आपसे खुश होते हैं.

5. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने से आपकी कुंडली में मौजूद पितृ दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है.

6. अमावस्या वाले दिन यदि आप गाय, कुत्ते या कौवे को भोजन का एक हिस्सा दान देते हैं, तो आपको अवश्य ही पुण्य प्राप्त होता है.

7. इस दिन अपनी श्रद्धा अनुसार अन्न और वस्त्र का दान करने से आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है.

8. सोमवती अमावस्या वाले दिन यदि आप महादेव को आक या मदार के फूल अर्पित करते हैं, तो भोलेनाथ आपको आशीर्वाद देते हैं.

ये भी पढ़ें:- पितरों का श्राद्ध ना करने पर क्रोधित हो जाते हैं शनिदेव, बनाते हैं दंड का भागीदार

Tags

Share this story